Bottle Gourd For Weight Loss : लौकी का जूस पीने से वजन कुछ ही दिनों में होगा कम

लौकी में मौजूद विटामिन बी, फाइबर और पानी मिलकर आपके शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं। इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है। इसके साथ ही यह आपके भूख को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से कब्ज और पेट से संबंधी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 30, 2020 3:21 PM IST

Bottle Gourd For Weight Loss : लौकी अधिकतर जगहों पर आसानी से मिल जाता है। यह एक बहुत ही आम सब्जी है, जो अधिकतर लोगों के घरों में बनती होगी। लौकी सेहत और स्वाद से भरपूर होता है, लेकिन लौकी का जूस वजन को घटाने में बहुत ही मददगार (Bottle Gourd For Weight Loss) होता है। मार्केट में बहुत सी सब्जियां और फल होते हैं, जिनके सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही ये सब्जियों सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छी होती हैं, लौकी भी इन्हीं में से एक है। लौकी बहुत से लोगों को पसंद नहीं होता है, लेकिन वजन कम करने की बारी आए, तो लौकी नंबर-1 सब्जी में से एक है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से कम हो तो, लौकी की सब्जी और जूस का का सेवन जरूर करें।

लौकी के जूस से कैसे घटेगा वजन?

आप लोगों को सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा कि लौकी का जूस पीने से वजन कम  (Bottle Gourd For Weight Loss) होता है। इसलिए हम आपको बता दें कि लौकी में मौजूद विटामिन बी, फाइबर और पानी मिलकर आपके शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है। इसके साथ ही यह आपके भूख को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से कब्ज और पेट से संबंधी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं।

इसके साथ ही लौकी में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा बहुत ही कम होती है। लौकी में विटामिन बी के अलावा, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसका जूस पीने से ना सिर्फ आपका वजन कम होता है, बल्कि आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करते हैं। कोलेस्ट्रॉस और डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लौकी का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है।

लौकी का जूस कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले 1 या 2 ताजी लौकी लें।
  • सभी लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
  • अब इसे जूसर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से जूस निकाल लें।
  • एक गिलास में इस जूस को डालें और इसमें 1 चम्मच दालचीनी और नींबू का रस डालें।
  • आप इसमें स्वादानुसार काला नमक भी डाल सकते हैं।
  • रोजाना यह जूस पीने से वजन कम होने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा।

अन्य बीमारियों के लिए भी है फायदेमंद लौकी का जूस (Benefits of Bottle Gourd Juice)

यूटीआई से निपटने में करे मदद

अगर आपको यूरीन के दौरान जलन या दर्द महसूस होता है, तो आपको जरूरत है हर सुबह लौकी का जूस पीने की, क्योंकि ऐसा यूरीन में एसिड की मात्रा बढ़ने पर होता है और लौकी के जूस से मिलने वाली ठंडक एसिड के असर को कम कर देती है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीने से आपको ताजगी और एनर्जी दोनों महसूस होगी। इस जूस में 98% पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है।

सनटैन से पाएं छुटकारा

अगर आप सनटैन से बचे रहना चाहते हैं, तो लौकी का जूस आपके काम आ सकता है। इसके नेचुरल ब्लीचिंग तत्व टैन त्वचा को लाइट करते हैं। साथ ही ये अच्छा मॉश्चराइजर भी है। दिन में 3-4 बार टैनिंग वाले स्थान पर लौकी का जूस लगाने से लाभ मिलता है।

Fatty Liver : युवा सबसे अधिक होते हैं फैटी लिवर के शिकार, करी पत्ता है इसका असरदार इलाज

पेट की जिद्दी चर्बी कुछ ही दिनों में होगी कम, नियमित रूप से करें ये 3 योगासन

बैली फैट को करना है कम, तो जानें सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं

हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट

अपने परिवार को लॉकडाउन में स्वस्थ रखने के लिए कराएं ये एक्सरसाइज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source