बोर होने की आदत है तो हो सकती हैं बीमारियां, जानें क्यों और क्या है बचाव ?

जो लोग बोर होते रहते हैं उनमें बीमारियों की संभावना ज्यादा होती है। अगर आप भी अपने काम और जीवन शैली से बोर हो रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 15, 2018 11:19 PM IST

कुछ लोगों को आप अक्सर यह कहते सुनते होगें कि बोर हो गया हूं। जी यह वर्तमान समय की सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा काम तनाव देता है तो कुछ लोगों को कम काम से तनाव हो जाता है। कुछ लोगों को एक ही तरह के काम से बोरियत होने लगती है। बोर होने से इंसान को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। जी सही पढ़ा आपने जो लोग बोर होते रहते हैं उनमें बीमारियों की संभावना ज्यादा होती है। अगर आप भी अपने काम और जीवन शैली से बोर हो रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं बोर होने से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।

बोर होने के साइड इफेक्ट्स 

  1. जो लोग लगातार बोर होते हैं उनके जीवन में नीरसता आ जाती है। बोर होने से इंसान की शरीर का संचालन सही से नहीं होता और चेहरे की चमक खोने लगती है।
  2. बोर होने का सबसे ज्यादा प्रभाव इंसान के मेंटल लेवल पर पड़ती है। जीवन के प्रति उत्साह खत्म होने से इंसान चिड़चिड़ापन का शिकार होने लगता है। इसकी वजह से उसका किसी काम में मन नहीं लगता है।
  3. जो लोग ज्यादा बोर होते हैं उनकी आंखे जल्द खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। उनकी आंखें हमेशा बुझी-बुझी लगने लगती है।
  4. बोर होने की वजह से शरीर की सक्रियता कम होने लगती है। सक्रियता कम होने की वजह से हर दिन लगता है की बीमार हो रहा हूं। छोटे-छोटे रोग बड़े रोगों में बदलने लगते हैं।
  5. इंसान बोर होने की वजह से भूख-प्यास को भूलने लगता है। खाने-पीने में भी मन नहीं लगता है। कुछ लोग भटक जाते हैं तो नशे की ओर मुड़ जाते हैं।

क्या हैं बचाव के तरीके

  1. काम से अगर बोरियत हो रही है तो अपने लिए समय निकालें। अपने लिए समय से मतलब है जो काम आपको पसंद हो उसे जरूर करें। इसके लिए जो समय मिले उसे उपयोग करें।
  2. रोजाना के समय में कुछ समय एक्सरसाइज, योग और ध्यान के लिए दें। अगर आप आध्यात्मिक हैं तो अपनी आस्था के अनुसार उन गतिविधियों में भी शामिल हों।
  3. बोरियत को कम करने के लिए परिवार वोलों के साथ समय बिताएं। प्राकृतिक स्थानों पर घूमने के लिये जाएं।
  4. लेखन में रूचि हो तो लेखन करें। किसी कला को जानते हों तो उसका भी प्रयोग कर सकते हैं। संगीत सुनना बोरियत को ठीक करने का सबसे बेहतर उपाय है। हमेशा सकारात्मक सोच रखें। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source