
Also Read
बदलते लाइफस्टाइल में स्टैमिना हो गया है कमजोर, तो सिर्फ 1 योगासन से करें इसे मजबूत
Yoga That Increase Stamina : यदि आप काम करते-करते बहुत ही जल्दी थक जाते हैं या फिर कोई भी मेहनत वाला काम करने में आपको सांस लेने में परेशानी होती है या फिर आपका सांस फूलने लगता है, तो इसका मतलब है कि आपके अंदर स्टैमिना काफी कमजोर है। स्टैमिना का अर्थ है किसी भी कार्य को लगातार करने की शारीरिक और मानसिक क्षमता। साधारणतौर पर शरीर की फिटनेस क्षमता को ही स्टैमिना कहते हैं। स्टैमिना को मजबूत (Yoga That Increase Stamina) करने के लिए लोग कई तरह की दवाइयां, कैप्सूल्स और पाउडर का सेवन करते हैं, लेकिन इन चीजों के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। अगर आप सुरक्षित तरीके से बिना अधिक मेहनत किए स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक साधारण सा योगासन बताने (Yoga That Increase Stamina) जा रहे हैं।
आज के दौर में स्टैमिना बढ़ाना बहुत ही जरूरी हो गया है, क्योंकि हर एक क्षेत्र में लगातार कॉम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। सबसे आगे रहने के लिए आपको अधिक और अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। इसके साथ ही आजकल के खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोग काफी सुस्त और आलसी हो रहे हैं। सुविधाएं जितनी तेजी से हमारे आसपास बढ़ती जा रही हैं, उतनी ही तेजी से हमारा शरीर सुस्त होता जा रहा है। शारीरिक मेहनत घटने के कारण स्टैमिना कमजोर होना तय है।
जब आप यह योगासन करते हैं, तो आपके शरीर का पूरा भार एक ही पैर पर आ जाता है। ऐसे में आपका बैंलेंस संभालने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही आपके पैर भी मजबूत होते हैं। इसके साथ ही इस योगासन में आपके शरीर की लगभग सारी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इसलिए यह योगासन हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
इस योगासन के दौरान जब हम गहरी सांसे लेते हैं, तो फेफड़ों में शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जो हमारे ऑक्सीजन सेल्स तक पहुंचकर स्ट्रेंथ को बढ़ाती है। रोजाना सिर्फ 15-20 मिनट तक इस योगासन को करने से स्टैमिना की क्षमता बढ़ती है।
पेट की चर्बी को मोम की तरह पिघलाएगी बेकिंग सोडा और विनेगर से तैयार ये ड्रिंक