
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : October 4, 2023 12:04 PM IST
Boman Irani Weight Loss : बॉलीवुड के अभिनेता बोमन ईरानी किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में अपनी बेहतरीन कलाकारी पेश की है। इनकी एक्टिंग के कई दीवाने हैं। बोमन हर तरह की एक्टिव को बखूबी ढंह से करते हैं। लोगों को हंसाने से लेकर विलेन का रोल काफी खूबसूरती से अदा करते हैं। इसलिए कई लोगों को बोमन ईरानी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन्होंने अबतक कई बड़ी फिल्में जैसे- थ्री-इडियट्स, मैं हूं ना, वीर-जारा, खोसला का घोसला जैसी फिल्मों में बेहरीन प्रदर्शन दिया है। बीते 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर 'महात्मा वर्सेस गांधी' में राष्ट्रपिता की भूमिका निभाने के अपने कुछ एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को करने के लिए उन्होंने करीब 30 किलो वजन घटाया है।
अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर महात्मा गांधी के किरदार कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट में साफ जाहिर होता है कि उन्हें इस रोल के लिए काफी ज्यादा शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा है। इस पोस्ट के कैप्शन में बोमन ने लिखा, “ हर व्यक्ति को गांधी जी के सिद्धांतों पर हर रोज चलने की जरूरत होती है। मुझे फिरोज खान की फिल्म 'महात्मा वर्सेस गांधी' महात्मा गांधी का किरदार निभाने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है। इस किरदार को अच्छे से निभाने के लिए मुझे 30 किलो वजन घटाना पड़ा, लेकिन मुझे जीवन भर सीखने का मौका मिला।''
View this post on Instagram
बता दें कि बोमन ईरानी की उम्र 63 है। इस उम्र में 30 किलो वजन कम करना काफी आश्चर्य की बात है। अगर आप भी इस उम्र के पड़ाव पर आकर अपना वजन घटाने की चाहत रखते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
अगर आप 60 के बाद नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मांसपेशियों का विकास काफी ज्यादा तेजी हो सकता है। इस बात की चिंता बिल्कुल भी न करें कि इस उम्र में एक्सरसाइज किया, तो हड्डियां टूट जाएंगी। बल्कि आप बेफिक्र होकर इस उम्र में एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। साथ ही हड्डियों के विकास को भी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
60 के बाद वजन को घटाने के लिए आपको हर तरह की शारीरिक एक्विटिटीकी जरूरत होती है। 60 से अधिक उम्र के बाद अगर आप अपने शरीर को एक्टिव रखते हैं, जो इससे आपके मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इसके लिए आप रोजाना कुछ मिनट वॉकिंग करें, स्वीमिंग भी आपके हेल्थ के लिए बेस्ट हो सकता है।
वजन घटाने के लिए संतुलित आहार काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आपकी उम्र 60 से अधिक है, तो इस उम्र में आपको अपने आहार में प्रोटीन के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को शामिल करने की जरूरत होती है। कोशिश करें कि चीनी और फैट युक्त आहार को कम से कम शामिल करें।
हर उम्र में हमें पॉजिटिव रहना चाहिए, यह मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालती है। वजन को सफलता पूर्वक कम करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होना बेहद जरूरी होता है। विशेष रूप से 60 से अधिक उम्र की महिलाओं को हमेशा पॉजिटिव सोच रखने की जरूरत होती है।
ध्यान रखें कि 60 के बाद शरीर में कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसी स्थितियों में आपको अपने बढ़ते वजन को घटाना बहुत ही जरूरी है। ताकि आप एक हेल्दी लाइफ जी सकें। साथ ही अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो अपने आहार में बदलाव के लिए एक्सपर्ट की राय जरूर लें।