
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 27, 2021 4:20 PM IST
आशीष चौधरी का फिटनेस लेवल देख हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर 43 साल (Ashish Chowdhry Age) की उम्र में भी यह एक्टर इतना फिट और एक्टिव रहता है।
Ashish Chowdhary Fitness Secrets: बॉलीवुड फिल्मों के बाद टीवी इंडस्ट्री में किस्मत आज़माने वाले और दोनों ही इंडस्ट्री में आशीष चौधरी को खूब शोहरत मिली। आशीष उन टीवी एक्टर्स में से हैं जिनकी फैन-फॉलोइंग लड़कियों के बीच काफी अधिक है। आशीष चौधरी जहां भी जाते हैं उनकी फीमेल फॉलोइंग बढ़ती ही जाती है। वजह आशीष की प्यारी सी स्माइल और उनकी आकर्षक कद-काठी है। आशीष अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए मेहनत भी काफी करते हैं। हाल ही में रक्षाबंधन के त्योहार पर आशीष ने अपनी बहन को याद करते हुए एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में अभिनेता शर्टलेस दिख रहे हैं और उनके बाइसेप्स दिखायी दे रहे हैं। इस तस्वीर में हर किसी का ध्यान उनकी गठीली बॉडी की ही तरफ जा रही है। (Ashish Chowdhary Fitness Secrets in Hindi)
View this post on Instagram
आशीष चौधरी का फिटनेस लेवल देख हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर 43 साल (Ashish Chowdhry Age) की उम्र में भी यह एक्टर इतना फिट और एक्टिव रहता है। आशीष चौधरी ने अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में कई बार कहा है कि वे किसी एक फिटनेस प्लान पर काम नहीं करते, बल्कि अपने फिटनेस रूटीन में अक्सर बदलाव करते रहते हैं। आशीष के व्रर्कआउट प्लान में वेट ट्रेनिंग (weight training) और कार्डियो वर्कआउट (Cradio Workout) करते हैं। वहीं, हर दिन 2 घंटे एक्सरसाइज करने की बात कहते हैं आशीष। इसके साथ ही स्पोर्ट्स में भी खास इंट्रेस्ट रखते हैं आशीष और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में हिस्सा भी लेते हैं। (Ashish Chowdhary Fitness Secrets )
View this post on Instagram
अपने वर्कआउट के साथ डायट का भी खास ख्याल रखते हैं आशीष। अभिनेता ने कई बार कहा है कि हेवी मील खाने की बजाय वह दिन में 5 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाते हैं। वह 5 मील्स अ डे का डायट प्लान फॉलो करते हैं। लंच और डिनर को हेवी रखने की बजाय आशीष दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन खाते हैं। ( Bollywood Actor Ashish Chowdhary Diet)
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.