Deepikas Fitness Secrets: डिलीवरी के बाद दीपिका ने कैसे किया वेट लॉस, जानें उनका स्पेशल फिटनेस प्लान

Deepika Padukone Fitness After Delivery: मां बनने के बाद शरीर को फिर से शेप में लाना आसान काम तो नहीं है, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने करके दिखाया है।

Deepikas Fitness Secrets: डिलीवरी के बाद दीपिका ने कैसे किया वेट लॉस, जानें उनका स्पेशल फिटनेस प्लान

Written by Mukesh Sharma |Published : January 8, 2026 3:46 PM IST

Deepika Padukone Fitness Secrets: डिलीवरी के बाद फिर से वही फिटनेस पाना एक मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ऐसा करके दिखाया है। प्यारी सी बेटी “दुआ” को जन्म देकर दीपिका ने अपने फैन्स को जहां इतना खुश कर दिया था, अब डिलीवरी के के बाद फिर से शेप में आकर सबको हैरान भी कर दिया है। खास बात यह है कि मां बनने के बाद भी दीपिका की फिट बॉडी देखकर जानना चाहते हैं कि कैसे वह मां बनने के बाद भी इतनी फिट दिख रही हैं। लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं की बेटी दुआ को जन्म देने के बाद दीपिका ने इतनी जल्दी खुद को फिट कैसे बना लिया। ऐसे में उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने दीपिका के फिटनेस सीक्रेट लोगों से साझा किए हैं, जो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

पिलेट्स एक्सरसाइज को बनाया रूटीन का हिस्सा

दीपिका पादुकोण ने पोस्ट प्रेगनेंसी फिटनेस के लिए पिलेट्स एक्सरसाइज को चुना। यास्मीन कराचीवाला बताती हैं कि पिलेट्स से कोर मजबूत होता है, बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और फैट बर्न होता है। सबसे महत्वपूर्ण यह एक्सरसाइज नई मांओं के लिए सुरक्षित मानी जाती है। दीपिका ने इस है एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाया और इस एक्सरसाइज ने उनके शरीर को फिर से सही को शेप में लाने में काफी मदद करी।

रेगुलर ट्रेडमिल रनिंग

दीपिका अपनी फिटनेस जर्नी में रनिंग भी बहुत महत्वपूर्ण रही है। फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि वह ट्रेडमिल पर नियमित रूप से रनिंग करती थीं, जिससे उनके शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी बर्न हुई और स्टैमिना बढ़ा। साथ ही साथ रनिंग से उनका मेटाबॉलिज्म भी तेज हुआ, जो वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है। इस तरह रनिंग ने भी उनकी काफी मदद की आप चाहे तो ट्रेडमिल की जगह पार्क में रनिंग कर सकते हैं।

Also Read

More News

हेल्दी और घर का बना खाना

हेल्दी रूटिंग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने में सबसे महत्वपूर्ण होता है हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना। दीपिका ने भी डाइट पर पूरा ध्यान दिया। अपनी फिटनेस जर्नी में उन्होंने केवल घर का बना, हल्का और हेल्दी खाना खाया। साथ ही उनके भोजन में कम तेल, कम मसाले और ज्यादा न्यूट्रिशन मुख्य रूप से शामिल थे। दीपिका ने प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी बनाई जिसने वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बनाया।

डिस्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन व डिसिप्लीन

सोचा तो बहुत आसान होता है लेकिन करना उससे भी मुश्किल होता है इसीलिए अगर आपने सोचा है तो एक स्ट्रिक्ट रूटिंग भी बनाना होगा। दीपिका ने भी यही किया। उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनका स्ट्रिक्ट डिसिप्लिन है। यास्मीन बताती है कि वह अपने वर्कआउट और डाइट को लेकर बेहद स्ट्रिक्ट रही हैं। अपने वर्कआउट प्लान को दीपिका ने रेगुलर रखा और धैर्य बना रखा, यही कारण है कि आज मां बनने के इतने कम समय बाद ही दीपिका पहले जैसी फिट शेप में आ गई हैं।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।