
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 8, 2021 1:03 AM IST
Hrithik Roshan Body Transformation: बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर्स में गिने जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक दिन पहले ही अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिसमें वह अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर से इंटरनेट पर तहलका मच गया है। ना केवल ऋतिक रोशन के फैंस बल्कि, इंडस्ट्री के लोग भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहें। उनकी इसी एक तस्वीर के चलते ही ऋतिक रोशन का नाम काफी देर तक ट्विटर पर ट्रेंड भी करता रहा। (Hrithik Roshan Body Transformation In Hindi) आप भी देखें इस हैंडसम एक्टर की वह दमदार तस्वीर यहां-
View this post on Instagram
अपनी फिल्म फाइटर के लिया बनायी बॉडी
47 वर्षीय अभिनेता द्वारा सोमवार को यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट टोन वाली तस्वीर है। जिसमें अभिनेता एक ढीली बनियान पहने दिखायी दे रहे हैं। तस्वीर में ऋतिक रोशन कैमरे की तरफ देखते हुए अपने बाइसेप्स (Hrithik Roshan Biceps) को शो करते हुए दिखायी दे रहे हैं। बता दें कि, साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है ..' (Kaho Na Pyaar Hai) से बॉलीवुड में बतौर हिरो एंट्री करने वाले ऋतिक रोशन की फिटनेस और खूबसूरती के कारण उन्हें प्यार से 'बॉलीवुड का ग्रीक गॉड' भी कहा जाता है।
View this post on Instagram
ऋतिक रोशन की इस तस्वीर के साथ लिखा गया कैप्शन भी बहुत खास है जो लोगों का ध्यान खूब भी अपनी ओर खींच रहा है। एक्टर ने फनी अंदाज में कैप्शन में लिखा, "बोलो बॉलीवुड बाइसेप्स की जय"। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करने के कुछ समय बाद ही यह वायरल भी हो गयी और लगभग 13 लाख से अधिक लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।
ऋतिक फिलहाल अपनी अगली 'फाइटर' (fighter) पर काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म 'फाइटर' 2022 में रिलीज होगी। यह एक एक्शन फिल्म है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी हैं। बता दें कि 'फाइटर' (Fighter) भारत की पहली एरियल एक्शन जॉनर फिल्म होगी। सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग एडवांस टेक्नीक और फिल्मांकन तकनीकों की मदद से दुनिया भर की विभिन्न लोकेशन्स पर की जाएगी। ज़ाहिर है ऐसे कठिन एक्शन सीन्स की शूटिंग के लिए ऋतिक रोशन को खुद को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखना होगा और अभिनेता का लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन उसी की एक झलक है।
View this post on Instagram
'
( स्रोत: Instagram/Hrithik Roshan, IANS)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.