Hrithik Roshan Diet: बड़े-बूढ़े भी जिस सब्जी को देखकर बनाते हैं मुंह उसे खाकर ऋतिक रोशन ने बनायी बॉडी, ऐसी है उनकी डेली डाइट

जानें कैसे इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर ऋतिक की डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइस से जुड़े सभी सीक्रेट्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 24, 2023 4:25 PM IST

बॉलीवुड में फिटेस्ट एक्टर्स की बात की जाए तो ऋतिक रोशन का नाम जरूर याद आता है। ऊंचा-लम्बा कद, फिट बॉडी, एनर्जेटिक पर्सनालिटी और चेहरे पर हमेशा मुस्कान, यही है ऋतिक रोशन की पहचान। 49 वर्ष की उम्र में भी ऋतिक की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है और वो अपनी फिटनेस से ही सबका ध्यान लगातार खुद की तरफ अट्रैक्ट भी करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे ऋतिक इतना बिजी रहने के बाद खुद की फिटनेस का ध्यान रखते हैं और कैसे अपनी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइस से जुड़े सभी नियम फॉलो करते हैं। जानते हैं अभिनेता ऋतिक रोशन की फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स।

ऋतिक रोशन डाइट प्लान(Hritik Roshan Diet plan)

पालक है ऋतिक की फेवरेट सब्जी

क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन को पालक की सब्जी खाना पसंद है। ना केवल पालक बल्कि हर तरह की हरी सब्जियां खाते हैं ऋतिक। हरी पत्तेदार सब्जियों में हर तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और ऋतिक रोशन इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करके खुद को हेल्दी रखते हैं।

ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं ऋतिक

ऋतिक रोशन का सुबह का नाश्ता प्रोटीन से भरपूर और हेवी होता है। आमतौर पर वो ब्रेकफास्ट में 4 अंडे खाते हैं और साथ में प्रोटीन शेक, ब्राउन ब्रेड और मल्टीविटामिन टैबलेट्स खाते हैं।

लंच और डिनर

दोपहर के खाने में ऋतिक 60 ग्राम तक चिकन ब्रेस्ट लेते हैं। साथ ही उन्हें उबली हुई सब्जियां खाना पसंद है। ऋतिक रोशन न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सब्जी ब्रोकोली खाना भी खूब पसंद करते हैं।

रात के खाने में अभिनेता को उबली हुई सब्जियों के साथ रोस्टेड चिकन या फिश खाना पसंद है।

ऋतिक रोशन का वर्कआउट प्लान (Hrithik Roshan workout plan)

  1. एक्सरसाइज शुरु करने से पहले वॉर्म-अप करना नहीं भूलते ऋतिक। वह वर्कआउट से पहले खुद को अच्छी तरह वॉर्म अप करते हैं।
  2. अभिनेता को हैवी वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइजेस करना खूब पसंद है। वह फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में
  3. जैसा कि ऋतिक देश के सबसे अच्छे अभिनेताओं और डांसर्स में से एक हैं। कई मुश्किल डांस स्टेप्स को आसानी से और बखूबी परफॉर्म करने वाले ऋतिक रोशन डांस की मदद से खुद को फिट रखने की भी कोशिश करते हैं।
  4. ऋतिक रोशन के रोज के वर्कआउट में कार्डियो के अलावा सर्किट ट्रेनिंग और आर्म एक्सरसाइज भी शामिल होती हैं। वह सप्ताह में 4-5 दिन कसरक करते हैं और जरूरत के अनुसार अपने वर्कआउट प्लान में बदलाव भी करते हैं।

https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/WEB_PALAK_videos_2311.mp4/screenshot/00000008.jpg

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source