
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 17, 2020 9:12 PM IST
तन की दुर्गंध को दूर करने के तरीके। © Shutterstock.
गर्मी के दिनों में अक्सर अधिक पसीना आने से शरीर से बदबू (Body Odour Problem in hindi) आने लगती है। कुछ लोगों में यह समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है, जिससे आसपास मौजूद लोगों को भी परेशानी होने लगती है। इससे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह तीव्र गंध पसीने के कारण आती है लेकिन सही मायने में हमारे शरीर में जब काफी मात्रा में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं तो शरीर में अजीब प्रकार की गंध आने लगती है। आप कुछ घरेलू उपायों (Home remedies of body odour) को आजमाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
सबसे ज्यादा पसीना अंडरआर्म में आता है। यहां छोटे-छोटे बाल होते हैं, जिससे बैक्टीरिया असानी से पनपते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने अंडरआर्म के अनचाहे बाल को गर्मी के दिनों में साफ करके रखें। बैक्टीरिया मुक्त टैलकम पाउडर लगाएं।
तन की दुर्गंध और दर्द दूर करने के लिए नहाएं नीम के पानी से, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
शरीर से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नींबू के रस का प्रयोग करें। नींबू में प्राकृतिक एसिड के गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की सफाई कर शरीर के बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाकर छोड़ दें। आप चाहें तो नींबू के छिलके से वहां की त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ भी सकते हैं।
ज्यादा मसालेदार चीजों का उपयोग करने या शराब व धूम्रपान करने वाले लोगों के शरीर से पसीना काफी मात्रा में निकलता है। इनके शरीर में सबसे ज्यादा तीखी दुर्गंध आती है। ऐसे में आपको मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
शरीर की बदबू से हैं परेशान, बचने के लिए अपनाने होंगे ये उपाय
तुलसी शरीर से आने वाली गंध को दूर करने का सबसे अच्छा प्रभावी उपचार है। शरीर से आने वाली तेज दुर्गंध को दूर करने के लिए टी-ट्री ऑयल की कुछ बूदों के साथ तुलसी के पत्तों का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को शरीर पर लगाएं, कुछ मिनट तक लगा रहने के बाद इसे साफ पानी से धों ले। इससे आपको काफी अराम मिलने के साथ राहत भी मिल जाएगी।