Black tea vs Black Coffee: जल्‍दी वजन घटाने के लिए ब्‍लैक टी पीनी चाहिए या ब्‍लैक कॉफी? जानिए यहां

स्‍ट्रॉंग ब्‍लैक टी (Black tea) या ब्‍लैक कॉफी (Black coffee) को लोग काम के दौरान एनर्जी लेने के लिए भी पीते हैं। यह ड्रिंक इसलिए हेल्‍दी होती है क्‍योंकि न ही इसमें शुगर होती है और न ही इसमें दूध डाला जाता है.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 1, 2021 4:10 PM IST

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म चाय या कॉफी पीने का मजा ही कुछ और होता है। ब्‍लैक टी (Black tea) या ब्‍लैक कॉफी (Black Coffee) पीना कई लोगों को पंसद होता है। ये दोनों हॉट ड्रिंक टेस्‍टी होने के साथ ही हेल्‍दी भी होती हैं। स्‍ट्रॉंग ब्‍लैक टी या ब्‍लैक कॉफी को लोग काम के दौरान एनर्जी लेने के लिए भी पीते हैं। यह ड्रिंक इसलिए हेल्‍दी होती है क्‍योंकि न ही इसमें शुगर होती है और न ही इसमें दूध डाला जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सी ड्रिंक ज्‍यादा हेल्‍दी होती है और वजन घटाने में मदद कर सकती है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं-

ब्‍लैक कॉफी

सभी फिटनेस प्रेमी ब्लैक कॉफी का सेवनर करते हैं। यह कहा जाता है कि जिम जाने से ठीक पहले एक कप ब्लैक कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट होता है। कॉफी में कैफीन की उच्च मात्रा आपको कसरत के लिए आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करती है। ब्लैक कॉफी विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट, मैग्नीशियम और पोटेशियम में समृद्ध होती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने ब्लैक कॉफी का सेवन किया, उनमें मोटापा और टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम था। वहीं, अगर कैलोरी की बात करें तो 1 कप कॉफी में 0 कैलोरी होती है।

ब्‍लैक टी

हालांकि ब्‍लैक टी और ब्‍लैक कॉफी में कैफीन सामग्री को छोड़कर सबकुछ समान ही होता है। ब्‍लैक टी में सेचुरेटिड फैट नहीं होता है और यह आपकी इम्‍युनिटी को बूस्‍ट करता है। यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग ब्‍लैक टी का नियमित सेवन करते हैं, उन्‍हें वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। एक कप ब्लैक टी में 2 कैलोरी होती है।

ब्‍लैक टी और ब्‍लैक कॉफी में से क्‍या है बेहतर?

ब्‍लैक टी और ब्‍लैक कॉफी दोनों ही हेल्‍दी होते हैं, यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस मकसद के लिए इनका सेवन करना चाहते हैं। यदि आप सुबह एक्‍सरसाइज करते हैं, तो आपको ब्लैक कॉफी का सेवन करना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्‍म स्‍ट्रॉंग होने के साथ ही आपको एनर्जी भी मिलेगीा लेकिन अगर आप कैफीन का सेवन नहीं करना चाहते हैं या आपको कॉफी का टैस्‍ट पसंद नहीं है तो आप ब्‍लैक टी का सेवन कर सकते हैं। जो लोग एंग्‍जाइटी या हाइपरटेंशन से ग्रसित होते हैं उन्‍हें ब्‍लैक कॉफी से परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों सुझाव देते हैं कि हर किसी को देर शाम को ब्लैक कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी नींद को बाधित कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source