Black Tea benefits: ब्लैक टी पीएं, डायजेशन होगा बेहतर, वेट लॉस में होगी आसानी, पढ़ें ब्लैक टी पीने के कुछ और फायदे

ब्लैक टी पीने से ना केवल वेट लॉस होता है। बल्कि, यह हेल्दी ड्रिंक ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। इसमें,  कैफीन की मात्रा ज़्यादा होती है। कैफीन से तुरंत शक्ति मिलती है और इससे मेटाबॉलिक रेट होती है। इससे,  वजन कम करना आसान हो जाता है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 18, 2020 8:00 PM IST

Black Tea benefits: ब्लैक टी ( Black Tea benefits) पीने से डायबिटीज़ कंट्रोल करना आसान हो सकता है। जी हां,  कुछ समय पहले प्रकाशित एक स्टडी में यह बात कही गयी कि ब्लैक टी पीने से ना केवल वेट लॉस होता है। बल्कि, यह हेल्दी ड्रिंक ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। इसमें,  कैफीन की मात्रा ज़्यादा होती है। कैफीन से तुरंत शक्ति मिलती है और इससे मेटाबॉलिक रेट होती है। इससे,  वजन कम करना आसान हो जाता है। ( Black Tea benefits in hindi)

Black Coffee: ब्लैक कॉफी पीने से बढ़ती है स्मार्टनेस और लीवर रहता है हेल्दी, ये भी हैं ब्लैक कॉफी पीने के हेल्दी फायदे

ब्लैक टी पीने के फायदे ( Black Tea benefits):

डायजेशन बढ़ाए:

ब्लैक टी ( Black Tea benefits ) पीने से डायजेस्टिव सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद होती है। ब्लैक टी पीने से इसमें मौजूद टैनिन्स का फायदा शरीर को मिलता है।  ब्लैक टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी होतो है जो, ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों को भी कम करती है। स्टमक अल्सर से राहत के लिए भी ब्लैक टी कारगर है। इससे, इम्यून सिस्टम को मज़बूती मिलती है। इसमें, गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स को कम करने वाले औषधिय गुण होते हैं। ब्लैक टी की वजह से गट भी हेल्दी बनता है, क्योंकि, इससे गट में गुड बै क्टेरिया का निर्माण होता है।

Brain Power: केवल वजन कम करने के लिए ना पीएं ग्रीन टी, इससे बढ़ती है ब्रेन पॉवर भी, बढ़ती है अलर्टनेस

तनाव कम होता है:

कॉर्टिसोल हार्मोन्स के लेवल को कंट्रोल करने में ब्लैक टी पीने से फायदा होता है। जैसा कि कॉर्टिसोल तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स हैं। इससे,  तनाव कम करने के लिए दिन में 3-4 कप ब्लैक टी का सेवन किया जा सकता है। तनाव कम करने के अलावा ब्लैक टी पीने से दिमाग को फोकस करने में मदद करती है।

टाइप 2 डायबिटीज़:

फ्लेवेनॉयड्स की अच्छी मात्रा के कारण ब्लैक टी ( Black Tea benefits)  ब्लड शुगर लेवल को नियमित रखने का काम भी करती है। (type-2 diabetes)

World Diabetes Day: डायबिटीज़ होने पर बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का ख़तरा, ना करें हाई ब्लड शुगर को नज़र अंदाज़।

नींबू वाली ब्लैक टी बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी ( Black Tea benefits) :

  • एक टी बैग या 2 चम्मच चाय की पत्ती
  • 2 गिलास पानी
  •  नींबू 

लेमन ब्लैक टी बनाने का तरीका (Lemon Black Tea Recipe):

  • किसी बर्तन में एक से डेढ़ गिलास पानी रखें। इसे, 3-4 मिनट उबलने दें। जब, पानी उबलने लगे तो , इसमें चाय की पत्ती डालें।
  • इस पानी को मध्यम आंच पर उबलने दें। पानी में चाय का फ्लेवर घुलने के लिए इसे चम्मच से चलाते रहें। फिर, इसे आंच से उतारें।
  • ब्लैक टी को छानें और इसमें एक नींबू का रस निचोड़े। इस चाय को धीरे-धीरे पीएं।

Breast Milk Allergy: क्या ब्रेस्टफीडिंग से भी होती है बच्चे को एलर्जी, जानें क्या है ब्रेस्ट मिल्क एलर्जी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source