भूमि पेडनेकर कोरोना से ठीक होने के बाद यूं बढ़ा रही हैं स्टैमिना, बॉडी स्टैमिना बूस्ट करने के लिए खाएं ये फूड्स

भूमि पेडनेकर कोरोना से ठीक होने के बाद दोबारा से बॉडी स्टैमिना पाने के लिए मेहनत कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "कोविड-19 के बाद स्टैमिना बढ़ाना (How to boost stamina post covid) मुश्किल है, लेकिन मुझे ऐसा करना अच्छा लग रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 12, 2021 11:28 AM IST

Bhumi Pednekar workout Routine in Hindi: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई थीं। फिलहाल वो कोरोना से ठीक हो चुकी हैं और खुद को पूरी तरह से रिकवर करने के लिए एक्सरसाइज (Bhumi Pednekar workout) कर रही हैं। वे अपनी शारीरिक मजबूती को दोबारा पाने के मेहनत कर रही हैं। भूमि ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कोविड पोस्ट-वर्कआउट की अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह स्पोर्ट्स ब्रा और योग पैंट्स (Bhumi Pednekar workout Routine) में नजर आ रही हैं।

तस्वीर को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने लिखा है, "कोविड-19 के बाद स्टैमिना बढ़ाना (How to boost stamina post covid) मुश्किल है, लेकिन मुझे ऐसा करना अच्छा लग रहा है। हैशटैगहैप्पी हैशटैगग्रेटफुल हैशटैगस्ट्रॉन्ग।"

भूमि के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने बताया था कि वह अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह राजकुमार राव के साथ 'बधाई दो' और विक्की कौशल के साथ 'मिस्टर लेले' में भी दिखाई देंगी। बता दें कि अप्रैल में भूमि को कोरोना हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की थो, जिसमें लिखा था....

स्टैमिन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

यदि आप कोरोना से उबरें हैं और शरीर में ताकत की कमी हो गई है या फिर बॉडी स्टैमिना खत्म हो चुकी है, तो आप कुछ फूड्स का सेवन करना शुरू (Foods to boost stamina) कर दें। नीचे कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो पोस्ट कोविड शरीर की खोई स्टैमिना पाने में मदद करेंगे...

1 आप नाश्ते में कुछ खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, आंवला, कीवी, अनानास (Foods to boost stamina post covid) आदि का सेवन करें। इनमें विटामिस सी, फाइबर, पोटैशियम विटामिन बी 6, फोलेट आदि होते हैं, जो शरीर की खोई स्टैमिना को पाने में मदद करते हैं।

bhumi post covid workout routine कोरोना से ठीक होने के बाद खाएं ये फूड्स।

2 केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, जिससे शरीर की स्टैमिन भी बढ़ती है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट की सेहत को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही नियासिन, थाइमिन, फॉलिक एसिड जैसे विटामिन ए, बी होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

3 इसके अलावा आप अपनी डाइट में पीनट बटर, हरी पत्तेदार सब्जियों, बादाम (Bhumi Pednekar workout Routine) आदि को खूब शामिल करें। बादाम में फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन होते हैं, जो शरीर की ताकत, एनर्जी को बढ़ाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। वहीं, पीनट बटर मांसपेशियों को मजबूत करते हैं, इनमें ताकत लाते हैं।

Social Distancing Tips : भूमि पेडनेकर ने दी सोशल डिस्टेंसिंग के टिप्स, बच्चों के लिए है जरूरी

भूमि पेडणेकर इस दिवाली दोस्तों को पौधे कर रहीं भेंट, कोरोना काल में अपनों को तोहफे में दें ये 5 हेल्दी गिफ्ट्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source