Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने वेट लॉस (Arjun Kapoor Weight Loss) और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से लम्बे समय से चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर ने कई बार अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में कहा है कि वे इमोशनल इटिंग की वजह से मोटापे का शिकार हुए थे और अपने वजन को कम करने के लिए उन्होंने अच्छी-खासी मेहनत की। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि वेट लॉस करना उनके लिए आसान नहीं था लेकिन इस काम के लिए उन्हें लगाताक अपनी मां मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) से प्रेरणा भी मिली। (Arjun Kapoor Weight Loss Journey experiences in Hindi)
View this post on Instagram
जब 140 किलो था अर्जुन कपूर का वजन
अपनी पोस्ट में अर्जुन ने उन दिनों की एक तस्वीर शेयर की जब उनका वजन बहुत अधिक हुआ करता था। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो के आसपास था। 36 वर्षीय अभिनेता ने कई बार बताया है कि किस तरह टीनएज में उनका वजन बेतहाशा बढ़ता गया। फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर ने मैसिव वेट लॉस किया था। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अर्जुन ने लिखा कि फैट टू फिट (Arjun Kapoor's journey from Fat to Fit) बनने की उनकी यह यात्रा काफी लम्बी चली और इसके लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी। (Arjun Kapoor Weight Loss Journey in Hindi)
View this post on Instagram
कुछ समय पहले आयी फिल्म संदीप और पिंकी फरार (Sandeep aur pinkey faraar) में अपनी एक्टिंग की लिए तारीफें बटोरने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया, मेरी मां मुझसे हमेशा यही कहा करती थीं जीवन में आने वाला हर दौर एक यात्रा जैसा ही होता है। इसीलिए, खुद पर लगातारा काम करते रहना चाहिए। अर्जुन कहते हैं कि अब एक लम्बा अरसा बीतने के बाद मैं अपनी मां द्वारा कही गयी उन बातों का अर्थ बेहतर तरीके से समझ सकता हूं। अब, मुझे इस बात से खुशी मिलती है कि मैं अपने आप को और बेहतर बनाने की दिशा में कोशिश कर रहा हूं। मैं यह कोशिश हमेशा करता रहूंगा और हर दिन पहले से बेहतर बनने की राह में आगे बढ़ता रहूंगा।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले बताया था कि किस तरह उनके माता-पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) और मोना शौरी के डिवॉर्स के बाद उनकी मेंटल, इमोशनल और फिजिकल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा। अर्जुन कहते हैं कि उन्होंने इस मानसिक दवाब के समय में खाने में अपना कम्फर्ट ढूढ़ लिया और इसी चक्कर में उन्होंने इमोशनल इटिंग (Emotional Eating) शुरू कर दी। फिर, एक समय ऐसा आया जब उनका वजन बहुत अधिक बढ़ गया।
वेट लॉस का कोई शॉर्टकट नहीं होता,यह बात अर्जुन कपूर की वेट लॉस जर्नी से सीखी जा सकती है। अपनी पहली फिल्म इश्कजादे (Ishqzaade) से जब अर्जुन कपूर ने डेब्यू किया तब तक उन्होंने अपना वेट काफी कम कर लिया था। अर्जुन के मुताबिक, उन्हें 4 साल तक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की मदद और गाइडेंस से फिट बनने के लिए मेहनत की और इस काम में उन्हें कामयाबी भी मिली।
( Images : Instagram/Arjun Kapoor)