Bhoomi Pednekar Weight Loss Secrets: भूमि पेडनेकर ने 32 kg कम किया था वजन, इंटरव्यू में बताया था अपना वेट लॉस सीक्रेट, आप भी करें फॉलो

Bhoomi Pednekar Weight Loss Secrets: भूमि पेडनेकर का आज 32वां जन्मदिन है, उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत किया था. भूमि पेडनेकर अपनी वेटलॉस जर्नी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 14, 2021 3:33 PM IST

भूमि पेडनेकर के बारे में आप सभी जानते ही होंगे। इन्होंने दम लगा के हईशा (Dum Laga Ke Haisha) फिल्म से अपने करियर को शुरू किया था। जिसमें एक मोटी महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनका वजन करीब 90 किलो था। बाद में भूमि पेडनेकर ने 32 kg वजन कम भी किया था, इस फिल्म के बाद भूमि ने कई फिल्मों में काम किया। फिलहाल भूमि अपने वेबसीरीज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। लस्ट स्टोरी जैसे वेबसीरीज में इन्होंने काफी बॉल्ड सीन्स दिए, जिसके बाद ये काफी सुर्खियों में आई। अब हर कोई कोई भूमि के लुक्स और फिटनेस को अपनाना चाहता है।
भूमि ने अपने इस बोल्ड लुक्स को पाने के लिए काफी मेहनत की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने डायट प्लान (Bhoomi Pednekar Diet Plan) पर भी काफी ध्यान दिया है। टाइम्स नाउ (Times Now) ने हाल ही में भूमि के डायट प्लान को लेकर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें भूमि के सीक्रेट्स डायट का जिक्र किया गया है। आज हम आपको उनके नए डायट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप भी उनके जैसा फिगर पा सकती हैं।

वजन कम करने के लिए भूमि पेडनेकर का सीक्रेट डायट प्लान - Bhoomi Pednekar Diet Plan

टाइम्स नाउ (Times Now) की खबरों के मुताबिक, भूमि पेडनेकर (Bhoomi Pednekar) ने अपना वजन कम करने के लिए किसी डायटिशियन का सहारा नहीं लिया। बल्कि वजन कम करने के लिए उन्होंने अपनी मां और इंटरनेट की मदद ली। इंटरनेट की मदद से भूमि पेडणेकर ने अपना डायट प्लान बनाया और उसे बहुत ही अच्छे तरीके से फॉलो किया, जिसका रिजल्ट आप सभी के सामने है। चलिए जानते हैं भूमि का डायट चार्ट(Diet Chart) -

दिन की शुरुआत

भूमि पेडनेकर सुबह उठते ही डिटॉक्स वॉटर (Detox Water) पीती हैं। डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बोतल पानी लेना होगा। इसके बाद इसमें खीरे के कुछ स्लाइस, नींबू और मींट के कुछ पत्ते डाल दीजिए। अब इस बोतल को करीब 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में छोड़ दें। सेहत के नजरिए से ये वॉटर काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा भूमि कभी भी वाइट शुगर नहीं लेती हैं। इसकी जगह पर वे शहद, गुड़ और डेट शुगर का इस्तेमाल करती हैं।

ब्रेकफास्ट

जिम जाने से पहले भूमि पेडनेकर मल्टीग्रेन ब्रेड, वाइट एग का ऑम्लेट खाती हैं। इसके बाद जब वे जिम से वापस आती हैं, तो पांच उबले अंटे खाती हैं, जिसमें सिर्फ वाइट पार्ट होता है। येलो पार्ट में हाई प्रोटीन होता है, जो हमारा वजन बढ़ाता है।

लंच

भूमि ने अपने डायट प्लान में आटे को छोड़ दिया है। क्योंकि आटे में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी होती है। जिससे हमारा वजन बढ़ता है। आटे की जगह पर वे मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करती है। इस आटे में वे ज्वार, बाजरा, रागी, चना, राजगीरा का इस्तेमाल करती है और मां से इस आटे को तैयार करती हैं। मल्टीग्रेन रोटी के साथ वे हरी सब्जी खाती है। इसके अलावा जब उनका मन चिकन खाने का होता है, तो वे सिर्फ ग्रिल्ड चिकन ही खाती हैं।

स्नैक्स

टी टाइम में वे ग्रीन टी (green tea) और फ्रूड्स, खाती हैं। इसके थोड़ी देर बाद वे थोड़ा सा डाईफ्रूट्स लेती हैं। शाम में वे सलाद खाना पसंद करती हैं।

डिनर

रात के खाने में वे लंच की तरह ही मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाती हैं। इसके साथ वे पनीर की सब्जी लेना पसंद करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.