Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bharti Singh Weight Loss Diet Plan: अपनी कॉमिक टाइमिंग्स और चुलबुली शरारतों से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारती सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और जज़्बे के साथ स्टैंड-अप कॉमेडी की फील्ड में शोहरत और नाम कमाया है। यह एक ऐसी फील्ड है जिसमें पुरुषों का दबदबा रहा है लेकिन, भारती ने यह साबित किया कि लड़कियों के लिए कोई काम मुश्किल नहीं। भारती को उनके अधिक वजन (overweight) के कारण भी जाना जाता है। हालांकि, अपने वजन की वजह से भारती ने कभी खुद को किसी और कम नहीं समझा, कभी उदास नहीं हुईं और ना ही कभी उनके वजन का मज़ाक उड़ाने वालों को सीरियसली लिया। अपने किरदार लल्ली सिंह और फिर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो के ज़रिए वह कामयाब ही होती रहीं। इसी लगन के साथ उन्होंने वेट लॉस करने की भी कोशिश की और इसके शॉर्टकट अपनाने की बजाय धीरे-धीरे वजन कम करने का फैसला लिया। (Bharti Singh Weight Loss Diet Plan in Hindi)
View this post on Instagram
भारती सिंह ने हेल्दी और पॉजिटिव तरीके से खुद को फिट बनाने के प्रयास किए और उसका नतीजा लोगों को दिखायी भी दिया। अपनी शादी से पहले भारती सिंह ने 10 किलो वजन कम सबको चौंका दिया। वेट लॉस के बाद भारती अधिक एनर्जेटिक और खुश नज़र आ रहीं थीं। टीवी होस्ट और लेखक हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) और भारती सिंह की शादी साल 2017 में हुई थी। शादी से पहले भारती ने लगभग 10 किलो वेट लॉस किया था। वहीं, इस वेट लॉस को वह लगातार मेंटेन भी करती रही हैं। आइए जानें वजन कम करने के लिए क्या-क्या किया भारती ने। (Bharti Singh Weight Loss Diet Plan in Hindi)
खाने-पीने की शौकिन हैं भारती सिंह और ऐसे लोगों के लिए किसी विशेष तरह की डायट फॉलो करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, खुद को फिट बनाने और वेट लॉस के लिए भारती ने ना केवल अपनी इटिंग हैबिट्स बदलीं बल्कि, अपनी पसंद की चीज़ों से भी परहेज किया। वेट लॉस डायट के दौरान भारती दिन में हर मील में 1 ही रोटी खाती थीं। इसके अलावा बीच-बीच में लगने वाली भूख को शांत करने के लिए वे लो-कैलोरी स्नैक्स और लिक्विड फूड (liquid diet for weight loss) ही लेती थीं।
डायटरी फाइबर (dietary fiber) से भरपूर सब्ज़ियां और फल वेट लॉस के लिए कारगर माने जाते हैं। भारती सिंह ने भी इनकी मदद ली। भारती रोज सलाद (salad) खाती थीं। इसके साथ-साथ वह वेजिटेबल सूप (vegetables soup) पीती थीं। वेट लॉस के लिए दिन में 2 कप ग्रीन टी (green tea) भी पीती थीं। फलों के सेवन के 3 नियम, जिन्हें फॉलो कर मिलेगा पूरा फायदा, रुजुता दिवेकर भी देती हैं इनकी सलाह
View this post on Instagram