Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bharti Singh Weight Loss: भारती सिंह इन दिनों अपने वेट लॉस की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने 15 किलो वजन और कम किया है जिसके बाद भारती काफी बदली हुई नज़र आ रही हैं। फिटनेस के प्रति भारती सिंह की इस लगन ने लोगों को ना केवल हैरान किया है बल्कि उन्हें प्रेरणा भी दी है। भारती के वेट लॉस के बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर वेट लॉस के लिए भारती ने खाया क्या ? कॉमेडी क्वीन भारती जो हमेशा अपने अधिक वजन पर खुद ही हंसते और खिलखिलाते हुए जोक्स बनाती रही हैं, उन्होंने ने हाल ही में अपने वेट लॉस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Bharti Singh Body Transformation) पर बात की और बताया कि किस तरह उन्होंने अपना वेट लॉस प्लान फॉलो किया। (Bharti Singh Weight Loss in Hindi)
बता दें कि भारती सिंह ने हाल ही में बताया कि 15 किलो वेट लॉस से पहले उनका वजन 91 किलो था। अपने मीडिया इंटरव्यू में अपने वेट लॉस के बारे में भारती सिंह ने कहा कि, 15 किलो वजन कम करना मेरे लिए भी हैरानी की बात है लेकिन, मैं खुश हूं कि मेरी मेहनत काम आयी और अब मैं अधिक फिट और हेल्दी फील कर रही हूं। अब मुझे चलने-फिरने में थकान नहीं होती और सांस फूलने की समस्या नहीं होती।
भारती ने कुछ समय पहले बताया कि वे 16-17 घंटों तक कुछ नहीं खातीं। भारती का कहना है कि उन्होंने 30-32 साल खूब खाना खाया है लेकिन, अब वे अपनी बॉडी को समय दे रही हैं। भारती ने बताया कि, वह अपना पहला मील दोपहर 12 बजे के बाद खाती हैं।
कॉमेडी क्वीन भारती ने बताया कि वेट लॉस के बाद उन्हें अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स पर इसके प्रभाव के बारे में भी बात की। भारती को डायबिटीज और अस्थमा की समस्या है और अच्छी बात यह है कि वेट लॉस के बाद इन हेल्थ प्रॉब्लम्स को कंट्रोल में रखना उनके लिए आसान हो सका है। (Bharti Singh explains the benefits of Weight Loss)