भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, 31 की उम्र में अभिमन्यु ने इस तरह बनाई है जबरदस्त बॉडी

एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और एक्टर अभिमन्यु दसानी ने सोमवार को इंस्टाग्राम के रील सेक्शन में एक जबरदस्त वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया और यह क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गई।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 8, 2021 11:07 PM IST

Abhimanyu Dasani Workout: 'मैंने प्यार किया' से मशहूर हुई एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) के बेटे और एक्टर अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) इन दिनों अपने जबरदस्त वर्कआउट वीडियो से चर्चा में बने हुए हैं। अभिमन्यु ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट के रील सेक्शन में एक जबरदस्त वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया, उसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो आग की तरह वायरल (Abhimanyu Dasani workout video viral) हो गया। इस वीडियो क्लिप में अभिमन्यु को कड़ी मेहनत से वर्कआउट करते हुए आप देख सकते हैं। इसमें उसकी मांसपेशियां जबरदस्त नजर आ रही हैं और ये लाइमलाइट बटोर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जब तक वे आपकी कहानी नहीं जान जाते, तब तक हार न मानें।"

View this post on Instagram

A post shared by Abhimanyu (@abhimanyud)

अभिमन्यु अपनी फिल्म 'निकम्मा' (Nikamma) के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और शर्ली सेतिया (Shirley Setia) भी हैं, जो गाने में नजर आएंगी। इसे सब्बीर खान ने डायरेक्ट किया है। अभिमन्यु 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में सान्या मल्होत्रा के साथ भी दिखाई देंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Abhimanyu (@abhimanyud)

कड़ी मेहनत करके पाई है जबरदस्त बॉडी

अभिमन्यु सिर्फ 31 वर्ष के हैं और कड़ी मेहनत और इंटेंस फिटनेस रिजीम (Abhimanyu Dasani Workout & Fitness) से इतनी जबरदस्त बॉडी बनाई है। वो मार्शल आर्ट्स, जिमनास्टिक्स भी प्रत्येक दिन दो से तीन घंटे करते हैं। खासकर अपनी आने वाली फिल्म निकम्मा के लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। साथ ही वे हेवी वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। 'निकम्मा' के लिए उन्होंने 10 किलो वजन कम कर लिया है, लेकिन एक गाने के लिए उन्होंने दोबारा से मसल वेट (Muscle Weight) पाने में सफलता हासिल कर ली है। अभिमन्यु के अनुसार, इस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन काफी चैलेंजिंग था।

View this post on Instagram

A post shared by Abhimanyu (@abhimanyud)

Shoulder Exercises: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे मजबूत कंधे चाहिए तो रोजाना करें ये 5 शोल्‍डर एक्‍सरसाइज, आप भी दिखेंगे आकर्षक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.