1 एक्सरसाइज है एक्ट्रेस भाग्यश्री की फिटनेस का राज, करने से पूरी बॉडी होती है बैलेंस
Bhagyashree Ki Fitness Ka Raj kya hai: बॉडी को बैलेंस रखने के लिए एक्ट्रेस भाग्यश्री स्विस बॉल एक्सरसाइज करती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
Written by Ashu Kumar Das|Updated : December 26, 2025 10:12 AM IST
Bhagyashree Ki Fitness Ka Raj kya hai:बॉलीवुड दीवा भाग्यश्री 56 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामलों में 20 साल की लड़कियों को भी मात देती हैं। भाग्यश्री की फिटनेस का राज एक या 2 दिन का नहीं बल्कि रेगुलर रूटीन, हेल्दी डाइट और एक स्पेशल एक्सरसाइज है। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया है कि बॉडी की फिटनेस, बैलेंस को बनाए रखने के लिए स्विस बॉल एक्सरसाइज (bhagyashree Ki Fitness Ka Raj kyahai) करती हैं।
अपने वीडियो में भाग्यश्री ने बताया है कि स्विस बॉल एक्सरसाइज को कभी भी मिस नहीं करती हैं। स्विग बॉल एक्सरसाइज को करने से बॉडी टोन और फिट रहती है।
स्विस बॉल एक्सरसाइज क्या है?- What is Swiss Ball Exercise
स्विस बॉल को एक्सरसाइज बॉल, स्टेबिलिटी बॉल या फिटनेस बॉल के नाम से जाना जाता है। स्विस बॉल काफी सॉफ्ट होती है। अक्सर लोग स्विस बॉल पर बैठकर, लेटकर या सहारा लेकर एक्सरसाइज करते हैं। वजन घटाने के लिए स्विस बॉल एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है। ये बॉल शरीर का संतुलन बिगाड़ती है। इससे शरीर की मांसपेशियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कोर मसल्स एक्टिव हो जाते हैं।
स्विस बॉल एक्सरसाइज करने के फायदे- Benefits of Swiss ball exercises
स्विस बॉल एक्सरसाइज शरीर को कोर हिस्से जैसे पेट, कमर, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनती है। स्विस बॉल एक्सरसाइज को करने से पेट के अंदर की मांसपेशियां बेहतर होती हैं। इससे बॉडी का पोस्चर भी सुधरता है।
बैली फैट को घटाने में भी स्विस बॉल एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती है। सुबह के समय स्विस बॉल एक्सरसाइज करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। जब कैलोरी बर्न होती है, तो वजन घटाने में आसानी रहती है।
आजकल लंबे समय तक एक ही पोजीशन में या गलत बैठने की आदत की वजह से लोगों को कमर में दर्द की शिकायत रहती है। स्विस बॉल एक्सरसाइज कमर का दर्द भी ठीक करती है। स्विस बॉल एक्सरसाइज करने से रीढ़ की हड्डियों को सपोर्ट मिलता है। इसके कारण नसों पर पड़ने वाला दबाव घटता है।
जैसा की हम पहले भी बात कर ही चुके हैं कि स्विस बॉल काफी सॉफ्ट होती है। जिसके कारण स्विस बॉल पर एक्सरसाइज करते समय शरीर को बैलेंस बनाए रखना पड़ता है। इससे शरीर लचीला बनता है और गिरने का खतरा कम होता है। ये एक्सरसाइज बुजुर्गों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।
स्विसबॉल एक्सरसाइज सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग के लिए बहुत ज्यादा अच्छी होती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि स्विस बॉल एक्सरसाइज को करने से दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। स्विस बॉल एक्सरसाइज तनाव को कम करती है। इससे मूड बेहतर बनता है और स्लीप क्वालिटी भी बेहतर बनती है।
किन्हें स्विस बॉल एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए?- Who should not do Swiss ball exercises?
किसी व्यक्ति ने हाल में कोई सर्जरी करवाई है, कोई महिला प्रेग्नेंट हैं या वो छोटे शिशु को दूध पीला रही है, तो इन परिस्थियों में स्विस बॉल एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
You may like to read
Add The HealthSite as a Preferred Source
Highlights
एक्ट्रेस भाग्यश्री करती हैं स्विस बॉल एक्सरसाइज
स्विस बॉल एक्सरसाइज करने से बॉडी टोन रहती है।
ये एक्सरसाइज फिटनेस के लिए अच्छी मानी जाती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.