Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

'भाबीजी घर पर हैं!' की अनिता बिना डाइट के खुद को रखती हैं हेल्दी, जानें क्या है एक्टर सौम्या टंडन की फिटनेस का राज

Bhabiji Ghar Par Hain Ki Anita Ka Fitness Secret: क्या आप जानते हैं कि सौम्या टंडन बगैर डाइटिंग किए इतनी ज्यादा फिट दिखती हैं? जी हां यह सच है। कैसे? आइए उन्हें से जानते हैं।

'भाबीजी घर पर हैं!' की अनिता बिना डाइट के खुद को रखती हैं हेल्दी, जानें क्या है एक्टर सौम्या टंडन की फिटनेस का राज

Written by Vidya Sharma |Updated : December 16, 2025 3:04 PM IST

Saumya Tandon Ki Fitness Tips: 'भाभीजी घर पर हैं' यह एक ऐसा कॉमेडी सीरियल है जिसके कई लोग फैन हैं। यहां तक की बच्चे-बूढ़े सब। इसी सीरियल की अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन के हुस्न के तो लाखों लोग दीवाने हैं। होने को तो सौम्या की उम्र 41 साल है, लेकिन मजाल है कोई देखकर सही उम्र का अंदाजा लगा पाए? एवरग्रीन ब्यूटी सौम्या इतनी फिट हैं कि देखकर लगता है जैसे 25 साल की हों। ऐसी फिटनेस तो हर महिला पानी चाहेगी।

क्या? आपको भी अनिता भाभी की तरह फिट होना है? अरे तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको इस लेख में सौम्या टंडन द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई फिटनेस टिप्स के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने खुद बताया है वह कौन से 5 काम करती हैं, जिनकी वजह से वह अपने शरीर को फिट रखती हैं। अगर आप भी सौम्या उर्फ अनिता भाभी की तरह यंग और फिट दिखना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

सौम्या बोलीं ‘कभी डाइट नहीं की’

सौम्या ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई वीडियो में बताया कि उन्होंने कभी डाइट नहीं की है। वह डाइटिंग में भरोसा ही नहीं करती हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि भला क्या बिना डाइटिंग के इतना परफेक्ट फिगर कैसे मिल सकता है? आइए अब बताते हैं सौम्या टंडन की बताई फिटनेस टिप्स, जिन्हें वह रोजाना फॉलो करती हैं।

Also Read

More News

1 चम्मच घी में मिलाकर खाती हैं ये चीज

सौम्या ने बताया कि वह रोजाना एक चम्मच घी लेती हैं और उसमें एक चुटकी हल्दी और काली मिर्च डालकर खाती हैं। उन्होंने बताया कि आप घी को हल्का गर्म भी कर सकते हैं। यह नुस्खे बॉडी में इन्फ्लेमेशन को नहीं होने देता है।

कुछ भी मीठा नहीं खाती

सौम्या ने बताया कि वह चीनी और गुड़, दोनों ही नहीं खाती हैं। उन्होंने कहा कि आप विश्वास कीजिए, अगर आप कर पाएं तो यह गेम चेंजर की तरह काम करता है। आप भी 2-3 तीन महीने के लिए मीठा खाना छोड़ दें और फिर देखें कैसे हेल्थ में सुधार आता है।

अदरक वाला पानी

इसके अलावा सौम्या रोजाना एक बड़ा गिलास गर्म पानी और उसमें अदरक कद्दूकस करके पीती हैं। यह पानी बहुत ही ज्यादा अल्कलाइन बन जाता है और गट्स को हेल्दी रखने में व ठीक से काम करने में मदद करता है। अगर आपको अपने पेट से जुड़ी कोई समस्यातो अदरक वाला पानी पी सकते हैं।

प्रोटीन रिच डाइट

सौम्या ने बताया कि वेजिटेरियन होने की वजह से उन्होंने माना कि इस स्थिति में आपकी बॉडी में प्रोटीन की बहुत कमी होती है। खासकर अगर आप एक्सरसाइज कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं, हम सभी को प्रोटीन की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि प्रोटीन शेक या फिर किसी भी फॉर्म में अगर आप प्रोटीन ले सकते हैं, तो इसे अपने मील में जरूर शामिल करें।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह सुबह बादाम, दिन में पिस्ता, शाम को एक ब्राजिलियन नट्स, और पंपकिन सीड्स और 1 टीस्पून सनफ्लावर सीड्स खाती हैं, जो ओमेगा 3, 6 और 9 का बहुत ही बढ़िया सोर्स है।

7 बजे से पहले डिनर करना

सौम्या ने बताया कि सबसे बड़ा गेम चेंजर उनके लिए डिनर जल्दी करना है। उन्होंने शेयर किया कि वह रात को 7 बजे से पहले ही डिनर कर लेती हैं। यह आपकी ब्लोटिंग की केयर करता है, वजन को मेंटेन रखता है और बेली को कंट्रोलमें रखता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

Highlights

  • सौम्या टंडन की टिप्स की मानें तो आप भी रोज 7 बजे से पहले डिनर कर लें।
  • प्रोटीन रिच डाइट लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • साथ ही अदरक वाला पानी गट को हेल्दी रखने में फायदेमंद होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बॉलीवुड में फिटनेस क्वीन कौन है?

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हैं।

मलाइका अरोड़ा की तरह फिट कैसे दिखें?

आप योग, पिलाटेस और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ आहार लें।

नीतू कपूर फिट रहने के लिए क्या खाती हैं?

नीतू कपूर अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स रिच फर्मेंटेड राइस कंजी खाती हैं।

50 के बाद फिट रहने के लिए क्या खाएं?

50 के बाद फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और साबुन अनाज जरूर शामिल करें। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से परहेज करें।