Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मकई से बनी ये 3 चीज़ें हैं आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक !

यह सूजन से जुड़ी ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी कई परेशानियों को बढ़ा सकता है।

मकई से बनी ये 3 चीज़ें हैं आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक !

Written by Editorial Team |Published : September 27, 2017 12:11 PM IST

पीले मकई के रसीले दानों की एक कटोरी किसे खाना पसंद नहीं आता? मकई, चाहे उबले हुए हों, भाप में पकाए, ब्रेक्ड, भुने हुए या पॉपकॉर्न के रुप में स्वादिष्ट लगते हैं। जानवरों-के चारे के रूप में मशहूर होने के बावजूद, मकई के दाने सेहत के लिए प्रभावशाली और फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है जो प्रोबायोटिक जैसा प्रभाव डालती है, और यह आपके पेट में अच्छे बैक्टेरिया बढ़ाने में मदद करते हैं।1 यह उन लोगों के लिए भी ग्लूटेन-फ्री विकल्प है जिन्हें गेहूं और ग्लूटेन वाले अन्य अनाजों से एलर्जी है। लेकिन हेल्थ वर्ल्ड में मक्के के पोषण संबंधी मुद्दे पर विवाद है। कुछ लोग कहते हैं कि मकई हानिरहित है, लेकिन वहीं कुछ इसे आनुवंशिक रूप से संशोधित मक्के की बुराइयों के खिलाफ चेतावनी देते हैं। तो क्या सचमुच मक्का हेल्दी है या नहीं, यह तो बहस का मुद्दा है लेकिन मकई से बनी 2 चीज़ें आमतौर पर ज्यादातर प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में इन दिनों इस्तेमाल हो रही है। कोला, चिप्स, पैक सूप और कैंडीज जैसी चीज़ों में इस्तेमाल होनेवाली ये दोनों चीज़ें बुरी हैं! ये दोनों चीज़ें हैं- फ्रुक्टोज़ कॉर्न सिरप और कॉर्न स्टार्च।

फ्रुक्टोज़ कॉर्न सिरप: यह स्वीटनर मकई के स्टार्च से बनाया जाता है और अक्सर इसका उपयोग शक्कर की जगह पर होता है क्योंकि इससे थक्के नहीं बनते। प्रोसेसिंग के दौरान, इसका कुछ ग्लूकोज़ फ्रुक्टोज़ में परिवर्तित हो जाता है। आमतौर पर फ्रुक्टोज़ कॉर्न सिरप को इसके थोड़े कम प्रोसेस्ड रिश्तेदार कॉर्न सिरप, एचएफसीएस (HFCS) समझ लिया जाता है। एचएफसीएस कई स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का कारण बनता है और हेल्थ कम्यूनिटी इसे इसके सेहत पर पड़नेवाले बुरे प्रभावों की वजह से इसे नकारा जा रहा है।

यदि आप किसी डायट पर हैं, तो अपने पसंदीदा ड्रिंक के लेबल को पढ़ें और देखें कि इसमें एचएफसीएस है या नहीं। इस स्वीटनर के लंबे समय तक इस्तेमाल से मेटाबॉलिज़्म संबंधी गड़बड़ियों की बात कही जाती रही है। लोगों को बहुत पहले सेहत पर इसके ख़तरों का अनुमान लग चुका है लेकिन यह सिरप मोटापे को महामारी की तरह बढ़ाता है इस बात की पुष्टि करनेवाली स्टडीज़ कम ही हैं। ग्लूकोज़ के विपरीत, एचएफसीएस इंसुलिन (insulin) या हमारा पेट भरनेवाले हार्मोन लेप्टिन (leptin) के उत्पादन को उत्तेजित नहीं करता। नतीजतन, ज़्यादा खाना खाने और उसकी वजह से वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है।2

Also Read

More News

कॉर्न स्टार्च: मकई के दानों को पीसकर बनाया गया, कॉर्न स्टार्च खाद्य उद्योग में बहुत बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने वाले आटे में से एक है। इसका उपयोग इसके जिलेटिन प्रभावों के लिए भी किया जाता है जो गाढ़ी करी और सूप बनाने में काम आता है। यह कार्बोहाइड्रेट का एक अत्यधिक प्रोसेस्ड रूप है और इसमें, बहुत कम पोषक तत्व और बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता। चूंकि इसके अधिकांश तत्व नष्ट चुके हैं, इसीलिए अगर आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं, तो कॉर्न स्टार्च केवल वज़न बढ़ाने का काम कर सकता है। जिन लोगों को मधुमेह या डायबीटिज़ है, उन पर भी कॉर्न स्टार्च का बुरा असर हो सकता है।3

कॉर्न ऑयल: मक्के के अंकुर या जर्म से निकाले जानेवाले, मकई के तेल या कॉर्न ऑयल (Corn oil) अपने हाई स्मोक पॉइंट के कारण डीप फ्राइंग के लिए काफी ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है और पेट, साबुन और मरहम जैसे कई औद्योगिक उत्पादों के आधार के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। जब सेहत के लिए इसके फायदों की बात आती है, तो मक्के का तेल फायदेमंद साबित नहीं होता। इसमें सूजन बढ़ानेवाले ओमेगा 6-फैटी एसिड एंटी-इंफ्लेमेटरी ओमेगा3 की तुलना में अधिक पाए जाते हैं। यह सूजन से जुड़ी ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी कई परेशानियों को बढ़ा सकता है।4 5

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

संदर्भ- 1.Costabile, A., Deaville, E. R., Morales, A. M., & Gibson, G. R. (2016). Prebiotic potential of a maize-based soluble fibre and impact of dose on the human gut microbiota. PloS one, 11(1), e0144457.

2.Bray GA, Nielsen SJ, Popkin BM. Consumption of high-fructose corn syrup in beverages may play a role in the epidemic of obesity. Am J Clin Nutr. 2004 Apr;79(4):537-43. Review. Erratum in: Am J Clin Nutr. 2004 Oct;80(4):1090. PubMed PMID: 15051594.\

3.prAchour L, Flourié B, Briet F, Franchisseur C, Bornet F, Champ M, Rambaud JC, Messing B. Metabolic effects of digestible and partially indigestible cornstarch: a study in the absorptive and postabsorptive periods in healthy humans. Am J Clin Nutr. 1997 Nov;66(5):1151-9. PubMed PMID: 9356532.

4. Wu B, Iwakiri R, Ootani A, Tsunada S, Fujise T, Sakata Y, Sakata H, Toda S, Fujimoto K. Dietary corn oil promotes colon cancer by inhibiting mitochondria-dependent apoptosis in azoxymethane-treated rats. Exp Biol Med

(Maywood). 2004 Nov;229(10):1017-25. PubMed PMID: 15522837.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5.Sonestedt, E., Ericson, U., Gullberg, B., Skog, K., Olsson, H., & Wirfält, E. (2008). Do both heterocyclic amines and omega‐6 polyunsaturated fatty acids contribute to the incidence of breast cancer in postmenopausal women of the Malmö diet and cancer cohort?. International journal of cancer, 123(7), 1637-1643.

About the Author

... Read More