Best Yogasan to keep organs healthy: बदलते मौसम में बॉडी ऑर्गन्स को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये योगासन टिप्स

जानें बॉडी ऑर्गन्स को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी को किन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। 

WrittenBy

Written By: Swati | Updated : March 1, 2024 8:01 PM IST

Yoga For Healthy Organs: बदलता मौसम  हमारी सेहत पर भी बुरा असर छोड़ता है। तापमान में होता उतार - चढ़ाव हमारे शरीर के अंदरूनी मुख्य अंगों जैसे किडनी, हार्ट, लिवर, बड़ी - छोटी आंत पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। इन नकारात्मक प्रभाव की वजह से ये ऑर्गन्स बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। चूंकि ये सभी हमारे शरीर के मुख्य ऑर्गन्स हैं इसलिए हम सभी को इनकी सही देखभाल करनी चाहिए। 

महत्वपूर्ण अंगों की सही देखभाल के लिए हम सभी को मिनरल्स और विटामिन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए, पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए साथ ही हम सभी को अपने बिजी शेड्यूल में योगासन करने का भी उचित समय निकालना चाहिए। जी हां योगासन एक ऐसा उपाय है जो आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो चलिए आज हम जानेंगे कि बॉडी के ऑर्गन को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी को कौन से आवश्यक योगासन करने चाहिए। 

ब्लड को प्यूरीफाई करता है चक्रासन 

चक्रासन योगासन करने से व्यक्ति के चेस्ट में सही तरह से  फैलाव होता है, यह योगासन लंग्स ऑर्गन की केपेसिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आपके लिवर और किडनी की सेहत में सुधार करता है एवंब्लड को प्यूरीफाई करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका लगातार अभ्यास आपकी सेहत के प्रति प्रभावी होता है। 

फेफड़ों को खोलने में मददगार है उष्ट्रासन 

इस योगासन को कैमल पोज भी कहा जाता है। इस योगासन से आप अपनी सेहत को हेल्दी रख सकते हैं।  इस योगासन को आप सुबह और शाम के समय कर सकते हैं। इस योगासन में आप अपने घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर पीछे की तरफ कमर को झुकाएं। और अपने दोनों हाथों से आपने पैर की एड़ियों को पकड़ें और धीरे - धीरे सांस बाहर और अंदर की तरफ छोड़ें।  इसका नियमित अभ्यास श्वास नली और फेफड़ों को खोलने में मददगार साबित होता है।  

ब्लॉकेज के लिए फायदेमंद है भुजंगासन 

यदि आपको किडनी में स्टोन की शिकायत है, तो इसके लिए भुजंगासन सबसे बेस्ट योगासन है। इस योगासन को नियमित रूप से सुबह और शाम के समय करना चाहिए। इस योगासन के जरिये किडनी में खिचाव होता है, जो मौजूद ब्लॉकेज को साफ़ करने में मदद करता है। जिस वजह किडनी में पड़ने वाले स्टोन आसानी से यूरिन के जरिये बाहर निकला जाते हैं। 

दिमाग को रिलैक्स करने लिए बालासन 

 यह एक विशेष योगासन है, जो आपको किडनी से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों से बचाव करेगा। जी हाँ इतना ही नहीं बल्कि इस योगासन से आप किडनी की समस्या से निजात पाने के साथ - साथ अपने दिमाग को भी रिलेक्स पहुंचा सकते हैं। 

ब्लड सर्कुलेशन के लिए कारगर है अर्धमत्स्येन्द्रासन 

यह योगासन हाफ स्पाइन एवं वज्रासन योग के नाम से भी जाना जाता है। इस योगासन को करने से शरीर में पाए जाने वाले सभी टॉक्सिक मिनरल्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को भी हल्दी रखने में मदद करता है। इस योगासन से आप अपने हार्ट, किडनी और वैस्कुलर सिस्टम को भी मजबूत रख सकते हैं। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source