Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मांसपेशियों की गांठ को कम करने के लिए करें ये 5 योगासन, हर एक अंग की बढ़ेगी मजबूती और लचीलापन

How to Remove Knots in Muscles : मांसपेशियों में बनने वाली गांठ को कम करने के लिए आप कुछ आसान से योग का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन योग के बारे में-

मांसपेशियों की गांठ को कम करने के लिए करें ये 5 योगासन, हर एक अंग की बढ़ेगी मजबूती और लचीलापन
Knots in Muscle

Written by Mishra Kishori |Updated : December 16, 2024 10:46 AM IST

How to Get Rid of Knots in Muscles : मांसपेशियों में गांठ बनन एक आम समस्या है, जिसकी वजह से दर्द, तनाव और असहजता महसूस हो सकती है। ये गांठे अक्सर हमारे दैनिक जीवन में हमारी गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं। लेकिन इस परेशानी को कम करने के लिए आपको किसी तरह की दवाओं की जरूरत नहीं है, बस नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज की मदद से आप मांसपेशियों में होने वाली गांठ की परेशानी को कम कर सकते हैं। इन योग से न सिर्फ मांसपेशियों की गांठों को दूर किया जा सकता है, बल्कि यह शरीर को मजबूत और लचीला भी बनाए रख सकता है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव कम हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान से योगासन, जिससे मांसपेशियों की गांठें हो सकती हैं कम?

इन योग से मांसपेशियों की गांठ करें कम

अधोमुखश्वानासन (Adho Mukhasvanasana)

अधोमुखश्वानासन  का मतलब है कि सिर  नीचे किए हुए श्वान यानि डॉग की पोजिशन बनाना। यह योगासन हमारे शरीर की मांसपेशियों का लचीलापनबढ़ाने में काफी प्रभावी माना जाता है। इसको करने से हमारे शरीर के कंधो, पीठ और पैरों में खिंचाव होता है, जिसके कारण हमारे मांसपेशियों  में बन रही गांठों से छुटकारा मिल सकता है ।

कैट-काउ और कोबरा पोज ( Cat-Cow and Cobra Pose )

इस आसन को करते समय फन फैलाए हुऐ सांप की तरह शरीर की आकृति बनती है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया हैं। कोबरा पोज आपके पीठ में हल्का खिंचाव और मजबूती देने में मदद करता है, जिससे आपके पीठ के निचले हिस्से में तनाव और दर्द कम करने में मदद मिलती है।

Also Read

More News

बालासन (Child Pose)

बालासन, जिसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। इस योग की मदद से आप मांसपेशियों में होने वाली गांठ की परेशानी को कम कर ससकते हैं। इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से शरीर में रक्त संचार को बढ़ाने में मदद मिलती है और मांसपेशियों का तनाव कम होता है। बालासन में शरीर को घुटनों के बल झुकाकर माथे को जमीन पर टिकाया जाता है, जिससे पीठ, कंधे और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आता है।

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच ( Hamstring Stretch)

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच लचीलापन बढ़ाते हैं और पीठ के निचले हिस्से और पैरों की मांसपेशियों की जकड़न को कम करते हैं। यह स्ट्रेचिंग निचली पीठ की मांसपेशियों की गांठों को दूर करने के लिए उपयोगी होता है। यह स्ट्रेचिंग व्यायाम खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठते हैं या शारीरिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच से रक्त संचार में सुधार होता है, जिससे मांसपेशियों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ती है।

कंधे की स्ट्रेचिंग (Shoulder Stretching)

कंधे की स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों में जमी हुई गांठों में राहत मिल सकती है। स्ट्रेचिंग से रक्त संचार बढ़ता है और मांसपेशियों में लचीलापन आता है, जिससे दर्द और तनाव कम होता है। कुछ सामान्य स्ट्रेचिंग अभ्यास जैसे कि आर्म क्रॉसओवर, ट्राइसेप्स स्ट्रेच और शोल्डर रोल्स को नियमित रूप से करने से कंधे की मांसपेशियों में आराम मिलता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।