
Also Read
Yoga Poses For Slim Waist In Hindi: हर किसी की तरह होती है कि उसकी कमर पतली और टोंड हो. लेकिन गलत खानपान और असक्रिय जीवनशैली के कारण कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमा हो जाती है. अगर कमर मोटी और बेडौल हो तो, पूरा लुक खराब हो जाता है. इसकी वजह से कई लोग अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं. कमर की चर्बी को कम करने के लिए लोग डाइट प्लान फॉलो करते हैं और जिम में एक्सरसाइज भी करते हैं. लेकिन कई बार इतना कुछ करने के बावजूद मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. अगर आपको भी लगता है कि आपकी कमर पर जमा फैट कभी कम नहीं हो सकता है, तो कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं. आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पतली और अट्रैक्टिव कमर पा सकते हैं. आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में –
भुजंगासन करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
नौकासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
अब अपनी टांगो को सामने की तरफ फैलाएं।
अपने दोनों हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।
अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की तरफ उठाएं।
अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।
सांस लेते हुए नाव के आकार में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।
इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।
त्रिकोणासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।
अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।
फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।
ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं।