... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Exercise for joints pain
बढ़ती आयु के साथ जोड़ों में दर्द होना काफी आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण इस समस्या के शिकार युवा भी होते जा रहे हैं। आज बहुत कम आयु में लोग कमर और घुटनों के दर्द की शिकायत करने लगते हैं। कई मामलों में जोड़ों का दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि इसके कारण व्यक्ति का चलना-फिरना और उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ प्रयास नहीं करते हैं। इसके लिए वह कितनी तरह की दवाओं का सहारा भी लेते हैं। यदि आप इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए हम कुछ शानदार योगाभ्यास लेकर आए हैं। इनके डेली अभ्यास से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
जोड़ो के दर्द से निजात दिलाने के लिए यह एक बेहद शानदार योगाभ्यास है। इसका अभ्यास करने के लिए पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों पैरों में पर्याप्त दूरी बनाते हुए हाथों को प्रार्थना मुद्रा में लेकर जाएं। अब इस अवस्था सीधा नीचे बैठ जाएं। नीचें बैठते हुए इस बात ध्यान जरूर रखें कि आपकी कमर एकदम सीधी रहे। इस स्थिति को मलासन कहा जाता है, जो हमारे जॉइंट्स पेन के लिए बेहद कारगर अवस्था मानी जाती है।
जोड़ों में दर्द के लिए यह काफी फायदेमंद योगाभ्यास माना जाता है। इस आसन के नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें हमारी स्थिति त्रिकोण के आकार की होती है। इसके लिए आप पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों पैरों के बीच लगभग 2 फिट की दूरी बनाए रखें। इसके बाद एक गहरी सांस भरते हुए शरीर को दाईं और झुकाएं और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद यही क्रिया दूसरी ओर से दोहराएं। इस स्थिति में कुछ देर रुकने के बाद फिर से सीधे खड़े हो जाएं और इसका अभ्यास लगभग 8-10 बार तक करें।
जॉइंट्स पेन से राहत दिलाने के लिए गरुड़ासन काफी कारगर अभ्यास है। इसका अभ्यास करने के लिए आपको सीधा ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाना है। इसके बाद अपने अपने दाएं पैर के घुटने को हल्की सा मोड़ें और बाएं पैर को ऊपर उठाकर दाएं पैर के ऊपर घुमाकर लपेट दें। इस स्थिति में आपका दाहिना पैर हमेशा जमीन पर ही रखा होना चाहिए। इसके अलावा बाएं पैर की उंगलियां हमेशा जमीन की ओर होनी चाहिए।
जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि इस आसन में आपकी स्थिति एक पुल के आकार की हो जाती है। इसका अभ्यास करने से हमारी जोड़ों के दर्द की समस्या काफी जल्द खत्म हो सकती है। इसके लिए आप कमर के बल जमीन पर सीधे लेट जाएं अब अपने पैरों को घुटनों से मोड़ लें और अपनी कमर को भी ऊपर की ओर उठा लें। इसके साथ आपको अपने कंधों के द्वारा खुद को सहारा देना चाहिए। इस स्थिति में आपको लगभग 3-4 मिनट तक रुकने की आवश्यकता है। इसके बाद आप फिर से रिलेक्स हो सकते हैं।