Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जिम में पसीना बहाकर भी नहीं हो रहा वेट लॉस? रोज सिर्फ 15 मिनट करें ये एक योगासन, बॉडी रहेगी फिट मन शांत

Yoga for fit body and mind: वजन को कंट्रोल करने के लिए वर्कआउट व सही डाइट के साथ-साथ योगाभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं इस खास योगासन के बारे में जो आपके बॉडी और माइंड को फिट रखता है।

जिम में पसीना बहाकर भी नहीं हो रहा वेट लॉस? रोज सिर्फ 15 मिनट करें ये एक योगासन, बॉडी रहेगी फिट मन शांत

Written by Mukesh Sharma |Updated : May 15, 2023 5:14 PM IST

How to keep body and mind healthy: शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही डाइट और नियमित वर्कआउट जरूरी होता है और ये इन दोनों चीजों का ध्यान इसलिए रखा जाता है, ताकि आपका वजन कंट्रोल रह सके। उदाहरण के लिए यदि आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है, तो शरीर में कई अलग-अलग तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। इसलिए जरूरी है कि अपने वजन को कंट्रोल में रखा जाएं। रोजाना सही डाइट लेना और नियमित रूप से व्यायाम करना ही अपने वजन को कंट्रोल में रखने का एक आसान सा तरीका है। लेकिन देखा गया है कि कुछ लोगों इन सभी चीजों का पालन करते हुए भी अपने वजन को प्रभावी रूप से कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको अपने लाइफ में व्यायाम के साथ योगासन शामिल करना भी जरूरी है। इस लेख में हम आपको एक खास योगासन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर को फिट रखने के साथ-साथ आपके मन को शांत रखने में भी मदद करेगा।

एक योगासन के अनेक फायदे

यदि आप अपने वजन को कम नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपको रोजाना वीरभद्रासन योगासन करने की सलाह देते हैं। सही डाइट और वर्कआउट के साथ-साथ इस योग मुद्रा को भी अपनी रोजाना की जीवन शैली में शामिल करें। ऐसा करने से आपको शरीर को फिट रखने में मदद मिलेगी और आपका दिमाग भी शांत रहेगा।

रोजाना सिर्फ 15 मिनट करें

वीरभद्रासन के तीन प्रकार होते हैं, जिनका अभ्यास आपको रोजाना 5 मिनट के लिए करना है। वीरभद्रासन एक खास तरह की योग मुद्रा है, जो आपके शरीर पर काफी पॉजिटिव इफेक्ट डालता है। यदि आपको भी अपने शरीर के वजन को कम करने में दिक्कत हो रही है, तो रोजाना वॉरियर पॉज की प्रैक्टिस जरूर करें।

Also Read

More News

चर्बी कम करे मांसपेशियां मजबूत बनाए

वीरभद्रासन योग के तीनों प्रकारों को पेट की चर्बी कम करने वाले योगासन के रूप में जाना जाता है और यह पीठ के आसपास जमा चर्बी को भी कम करता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना है कि इस योग का अभ्यास करने के साथ-साथ अपनी डाइट का खास ध्यान रखें और साथ ही नियमित रूप से वर्कआउट भी करते रहें।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

सही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मानसिक स्वास्थ्य का सही होना बहुत जरूरी है। मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए योगाभ्यास एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से वीरभद्रासन के सभी प्रकारों का अभ्यास करने से मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन आदि का खतरा कम हो जाता है।

सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद

वीरभद्रासन एक ऐसी योग मुद्रा है, जिसे सुबह के समय किया जाना चाहिए। रोजाना सुबह के समय ही किया जाना चाहिए और इस समय करने से ज्यादा फायदा मिलता है। हालांकि, इसे शाम के समय भी किया जा सकता है। दिन में ज्यादा धूप के समय इसे न करें और यदि आप पहली बार योगाभ्यास करने जा रहे हैं, तो किसी योग प्रशिक्षक की सलाह ले।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source