एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये 4 योगासन
पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप योगासन कर (Yoga For Acidity) सकते हैं। योगा आपकी तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
खाना खाते ही पेट में बनने लगती है गैस और पेट हो जाता है भारी? खाना खाने के बाद करें ये 6 काम नहीं रहेगा गैस का नामोंनिशान
Written by Kishori Mishra|Updated : September 3, 2020 5:42 PM IST
Yoga For Acidity : पेट में गैस की समस्या होना आम बात है, लेकिन ये समस्या जब बढ़ जाती है, तो घंटों टॉयलेट में बैठने पर भी पेट साफ नहीं होता। यह समस्या काफी आम हो गई है, इसलिए लोग इसे बीमारी नहीं मानते हैं। कई लोग दवाइयों और चूरन से इसका इलाज करने की कोशिश करते हैं, तो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप योगासन कर (Yoga For Acidity) सकते हैं। योगा आपकी तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए कौन का योगासन (Yoga For Acidity) करें?
मकरासन आपके लिए हो सकता है फायदेमंद
सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अब कोहनियों को जमीन पर रखें।
फिर कोहनियों के सहारे सिर व कंधों को उठाएं।
अब अपनी हथेलियों पर अपनी ठुड्डी को टिका दें।
गर्दन और कमर पर दबाव की अधिकता को कम करने के लिए कोहनियों को थोड़ा फैला लें।
इस आसन को कम से कम 5 बार दोहराएं।
मलासन भी है फायदेमंद
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों को मोड़कर मल त्यागने की स्थिति में आ जाएं।
बैठने के बाद अपने हाथों को दोनों घुटनों की ओर टिकाएं।
अब अपने हाथों को नमस्कार की मुद्रा में लाएं।
अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और कुछ समय के लिए इस अवस्था में बैठे रहें।
अब अपने हाथों को खोलते हुए अपनी अवस्था में वापस लौट आएं।
भुजंगासन है गैस की समस्या से दिलाए छुटकारा
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और अपने शरीर को ढीला छोड़ दें।
अब अपनी हथेलियों को कंधों और कोहनियों के बीच वाली जगह पर रखें।
अब नाभि से ऊपर की ओर उठने की कोशिश करें और धीरे-धीरे सांप के फल की तरह अपनी मुद्रा को बनाएं।
इस दौरान पैरों की उंगलियों को पीछे की ओर खींचें, उंगलियां जमीन को छूने लगें।
अब इस स्थिति में कुछ समय के लिए रुकें।
इस स्थिति को कम से कम 4-5 बार दोहराएं।
पवनमुक्तासन का करें अभ्यास
इस आसन को करने के लिए अपनी पीठ के बल जमीन पर सीधे लेट जाएं।
धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने पैरों को एक साथ उठाएं और पैर के घुटनों को मोड़ें।
अपने पैर के घुटनों को छाती की तरफ अपने मुंह के पास लाएं और पैरों को अपने हाथों की उगंलियों से जकड़ लें।
आपकी जांघें आपके पेट को छूना चाहिए और आपके पैर के घुटने आपकी नाक को छुए ऐसा प्रयास करें।
इस स्थिति में 20 से 30 सेंकड तक रहें। धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.