... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 11, 2017 4:29 PM IST
मोटापा एक गंभीर समस्या है और इससे आपको कई गंभीर रोगों का खतरा होता है। अगर इस साल आपका वजन कम नहीं हुआ है और आप नए साल यानि 2018 में एक नए ऐम के साथ वजन कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश के कुछ मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट आपकी हेल्प कर सकते हैं। हमने उनसे बात की है और जानने की कोशिश की है कि अगले साल आपको ऐसे क्या काम करने चाहिए जिससे आपका वजन तेजी से कम हो जाए। चलिए जानते हैं।
माधुरी रुईया के अनुसार, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अगले साल से रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। अगर आपको सादा पानी नहीं पीना है, तो उसमे नींबू, मेपल सिरप या मैस्ड फ्रूट्स जैसे स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी का पानी पीना चाहिए।
कोमल पटेल के अनुसार, आपको खूब सारे नट्स खाने चाहिए। इनसे आपको विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, राइबोफ्लैविइन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इनसे आपका पेट भरा रहता है और फालतू के चीजें खाने से बच जाते हैं। जाहिर है इन्हें खाने से आपको वो कैलोरी नहीं मिल पाती है जो आपको एनी चीजों से मिल सकती है।
अवंती देशपांडे के अनुसार, वजन कम करने के लिए आपको समझदारी से खाना चाहिए। जाहिर है आपको खाने की बहुत से चीजों से बचाना चाहिए लेकिन डायट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आप स्नैक्स के रूप में दही, बेरी, नट्स जैसे बादाम, ताजे फल, अंडे या फलों का रस ले सकते हैं।
करिश्मा चावला के अनुसार, आपको रोजाना मैडिटेशन और योग करना चाहिए। इनसे आपको आध्यात्मिक रूप से विकसित होने में मदद मिल सकती है। आध्यात्मिकता से आपको फिजिकल, मेंटल और इमोशनल बैलेंस में मदद मिलती है। यानि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने गोल पाने के लिए सही राह पर है या नहीं।
सोनिया नारंग के अनुसार, प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहिए। आपके नाश्ते में स्प्राउट्स, अंडे, बादाम दूध, प्रोटीन शेक आदि होना चाहिए। सेल्स को सक्रिय करने के लिए ओमेगा 3 से भरपूर चीजें खाएं। अखरोट, बीज, ट्यूना और सैमन खाना न भूलें। तो आने वाले वर्ष में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप क्या खाते हैं और क्या नहीं।
मेहर राजपूत के अनुसार, रात क ज्यादा खाने से बचें। आपको बता दें कि इससे आपका मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए वजन करने के लिए आपको डिनर में कम खाना चाहिए। आप केवल सलाद या सूप भी ले सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock