Weight Loss Diet Plan For Men: 25-30 साल के लड़को के लिए ये है बेस्‍ट वेट लॉस डाइट प्‍लान, गारंटी से घटेगा वजन

Weight Loss Diet Plan For Men: आप सही डाइट प्‍लान को फॉलो कर काफी मात्रा में अपना वजन घटा सकते हैं। ये है 25-30 साल के लड़को के लिए बेस्‍ट वेट लॉस डाइट प्‍लान

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 23, 2021 4:38 PM IST

वजन घटाना (Weight Loss) मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। अगर आप सही लाइफस्‍टाइल और डाइट प्‍लान को फॉलो करें तो आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। आजकल यंग नौजवानों में ओवरवेट और ओबेसिटी की दिक्‍कत काफी बढ़ गई है। जिसके कई कारण हैं जैसे कि पूरी नींद न लेना, फास्‍ट फूड का सेवन, एक्‍सरसाइज का अभाव, जॉब का प्रेशर, फाइनेंशियल प्रॉब्‍लम और खानपान में पोषक तत्‍वों की कमी आदि वजन बढ़ने का कारण बनते हैं। हालांकि वजन घटाने में जितना बड़ा रोल एक्‍सरसाइज प्‍ले करती है उतना डाइट नहीं करती है। लेकिन ये भी सच है कि आप सही डाइट प्‍लान को फॉलो कर काफी मात्रा में अपना वजन घटा सकते हैं। आज हम न्‍यूट्रीशियनिस्‍ट शिवानी कंडवाल (Dt. Shivani Kandwal, Nutritionist, Diabetes Educator, Founder of Nutrivibes) से खास बातचीत कर 25-30 साल की उम्र के पुरुषों के लिए वेट लॉस डाइट प्‍लान (Weight Loss Diet Plan For Men) बता रहे हैं।

वेट लॉस के लिए इन चीजों को जरूर फॉलो करें

  • 1 दिन में कम से कम 2.5- 3 लीटर पानी पीएं।
  • साबुत अनाज की अलग अलग वैराइटी लें, रिफाइंड अनाज से दूरी रखें।
  • डाइट में गुड फैट जैसे कि नट्स, सीड्स और फिश आदि को शामिल करें।
  • कब्‍ज से दूर रहने के लिए रोज कम से 28-32 ग्राम फाइबर का सेवन करें।
  • शरीर में विटामिंस, मिनरल्‍स, फाइबर और साइटोकेमिकल की कमी न हो इसलिए 3-4 कटोरी सब्जियों का सेवन करें।
  • रोज कम से कम 2 कटोरी फल खाएं।

वजन घटाने के लिए परफेक्‍ट डाइट प्‍लान

  • सुबह उठते ही 5 बादाम + 2 अखरोट + 30ml व्‍हीट ग्रास जूस पीएं
  • नाश्‍ते में 1 बेसन का चीला/ 1 प्‍लेट पोहा/ 1 प्‍लेट उपमा/ 1 डोसा/ इडली + 1 अंडे/ 100ग्राम पनीर ले सकते हैं।
  • नाश्‍ते के थोड़ी के बाद आप बटरमिल्‍क यानि कि छाछ के साथ 100ग्राम फल खा सकते हैं।
  • लंच में 1 प्‍लेट सलाद + 2-3 बाजरे की रोटी + सब्जियां + दही/ 1 कटोरी राइस + दाल
  • लंच के बाद हर्बल चाय + 1 चम्‍मच सौंफ
  • शाम के वक्‍त 1 ग्‍लास सत्‍तू का जूस/ कोल्‍ड कॉफी/ चना चाट/ मखाना चाट लें
  • डिनर में 1 प्‍लेट हल्‍का फ्राई की हुई वेजी + 1 प्‍लेट वेजिटेबल ओट्स/ 1 रोटी और 1 कटोरी दाल/ 1 क्‍वॉटर प्‍लेट पुलाव
  • डिनर के बाद दालचीनी लेमन वॉटर ले सकते हैं।

इन चीजों को अवॉइड करें

  • गर्मियों में शरीर को ज्‍यादा पानी की जरूरत पड़ती है। लेकिन डिहाइड्रेशन से बचने के लिए मीठी लस्‍सी, सोडा और कोल्‍ड ड्रिंक आदि से दूर रहें।
  • अगर आप डाइट प्‍लान के अलावा कुछ भी एक्‍स्‍ट्रा खा रहे हैं तो उसे कहीं पर नोट करें ताकि आपको पता रहे कि आपने दिन में कितनी कैलोरी एक्‍स्‍ट्रा ली हैं।
  • अगर आपको ज्‍यादा भूख लगती है तो फास्‍ट फूड का सेवन न करें। अपने साथ चने, नट्स और हेल्‍दी चिप्‍स कैरी करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source