सर्दियों में हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के आसान उपाय क्‍या हैं?

सर्दियों में बढ़ती ठंड की वजह से जोड़ और हड्डियां काफी संवेदनशील हो जाते हैं। तो आइए जानिए कुछ उपाय जिनसे आप अपनी हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाए रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 21, 2020 10:47 AM IST

सर्दियों में कम तापमान जोड़ों और हड्डियों में दर्द के बढ़ने का कारण है। सर्दियों में शरीर में रक्त का परिसंचरण कम हो जाता है। जिससे हड्डियों या जोड़ों की समस्या होती है। सर्दियों में हमारे शरीर में होने वाली अकड़न से बचने के लिए और अपने शरीर को लचीला बनाने के लिए आप को जरूरत है अपनी हड्डियों को मजबूत व हेल्दी रखने की। तो निम्न उपाय अपनायें।

स्वस्थ भोजन खाएं

एक हेल्दी डाइट आप की अच्छी सेहत का राज है। अतः वह डाइट लें जिस में फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, दाल आदि शामिल हो। जंक फूड व शुगर का कम प्रयोग करें। तो आप का शरीर व आप की हड्डियां स्वयं ही मजबूत व हेल्दी बने रहेंगे।

विटामिन के, डी व सी से युक्त चीजें लें

विटामिन के, डी और सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे कार्टिलेज के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शरीर को मजबूत हड्डियों के लिए, कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करते हैं। इसलिए अपने आहार में संतरे, पालक, गोभी और टमाटर को शामिल करें।

गुनगुने पानी से नहाएं

गुनगुना व गर्म पानी आप के जोड़ों की अकड़न को कम करता है और आप को गठिया दर्द से भी राहत दिलाता है। यदि आप को जोड़ों के दर्द की समस्या है तो आप को हर रोज कम से कम एक बार गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। यही नहीं गुनगुने पानी से नहाने से शरीर से स्ट्रेस भी कम होता है ।

कैल्शियम से भरपूर चीजें खाएं

आप की हड्डियों को मजबूत रहने के लिए कैल्शियम की सबसे अधिक जरूरत होती है। कुछ कैल्शियम से भरपूर चीजों में दूध, दही, ब्रोकली, चीज, दाल, ड्राई फ्रूट्स, सी फूड, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि शामिल हैं। शराब, चाय, कॉफी, कोला और अन्य फ़िज़ी पेय का सेवन कम करें क्योंकि ये शरीर से कैल्शियम की मात्रा को कम करते हैं और हड्डियों को कमजोर बनाते हैं।

रोजाना एक्सरसाइज करें

हर रोज एक्सरसाइज करें व स्वयं को फुर्तीला रखें। यह आप के शरीर को सर्दियों में गर्म रखने व रक्त प्रवाह को सही रखने में मदद करता है। एक्सरसाइज आप की हड्डियों की सेहत को भी बेहतर बनाने में सहायक है। इससे आप के जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलेगी। ऐसी एक्सरसाइज का चुनाव करें जो करने में आसान हो और जिनसे आप के जोड़ों पर अधिक प्रेशर न पड़े। पिलेट्स व स्विमिंग पूल की एक्सरसाइज आप के लिए बेस्ट रहेंगी और आप के दर्द में भी कमी आयेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source