Advertisement

बॉडी क्लॉक के अनुसार किस समय एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद रहता है? एक्सपर्ट्स से जानें

आपके शरीर के अनुसार आपको किस समय एक्सरसाइज करनी चाहिए और किस समय एक्सरसाइज करने आपको ज्यादा फायदा मिलेगा आदि के बारे में हम हम इस लेख में जानेंगे।

Written By Mukesh Sharma
Published : May 6, 2026 5:09 PM IST

morning vs evening exercise (This image is generated by chatgpt)

जैसे आपके घर की दीवार पर घड़ी, आपके हाथ की कलाई पर घड़ी और आपके फोन में भी घड़ी है, उसी प्रकार आपके शरीर के अंदर भी एक घड़ी है। हम ये नहीं बोल रहे कि आपके पेट के अंदर टिक-टिक करने वाली घड़ी है, लेकिन हमारे शरीर का भी एक पर्सनल बॉडी क्लॉक होता है, जिसके अनुसार शरीर रात को सोने से लिए नींद को एक्टिवेट करने, सुबह भूख लगने और समय के अनुसार अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं को एक्टिवेट करना का काम करता है। सामान्य तौर पर दिन में 3 बार खाना खाया जाता है, जबकि रात में एक बार भी नहीं खाया जाता है पता है क्यों? क्योंकि आपका शरीर उसकी इजाजत नहीं देता है। हां अगर आप रात को उठ-उठकर खाना खाते हैं, तो आप खुद बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। खैर! टॉपिक पर वापस आते हैं और फिटनेस के बारे में बात करते हैं। इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. चिराग टंडन के अनुसार हम जानेंगे आखिर आपके बॉडी क्लॉक के अनुसार कौन सा समय एक्सरसाइज के लिए सबसे सही है।

“हमारा बॉडी क्लॉक यानी सर्केडियन रिदम शरीर का वह नेचुरल सिस्टम है, जो हमारे सोने-जागने, एनर्जी लेवल, हार्मोन के उतार-चढ़ाव और शरीर की अन्य कई जरूरी प्रक्रियाओं को मैनेज करता है। इसी के आधार पर दिन और रात की प्रक्रियाएं अलग-अलग होती हैं, जैसे दिन में शरीर एनर्जेटिक रहता है और नींद हीं आती वहीं रात के समय शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है, नींद आने लगती है और शरीर एक तरह से रिचार्ज मोड पर चला जाता है।”डॉ. चिराग टंडन, डायरेक्टर – इंटरनल मेडिसिन, शारदाकेयर–हेल्थसिटी

किस समय एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद?

वैसे तो हर व्यक्ति की दिनचर्या और शारीरिक क्षमता के अनुसार समय-अलग हो सकता है। लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए सुबह के समय एक्सरसाइज करना बेहतर होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उस समय शरीर तरोताजा रहता है, दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और मूड भी दिन में अच्छा रहता है। वहीं कुछ लोगों के लिए शाम के समय एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद रहता है, क्योंकि दिनभर की एक्टिविटी के बाद मसल्स का वार्म-अप रहता है, शरीर का तापमान सही रहता है और मसल्स की ताकत भी थोड़ा ज्यादा रहती है। शाम के दौरान ये सभी फायदे मिलने के कारण एक्सरसाइज के दौरान थोड़ा परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाता है।

Advertisement

कैसे चुनें अपने लिए सही समय?

आपके मन में भी पहले यह सवाल जरूर रहता होगा कि सुबह एक्सरसाइज करना सही है या शाम के समय? लेकिन अब आप समझ गए हैं कि दोनों ही समय एक्सरसाइज के लिए अच्छे हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा अच्छा है यह आप पर ही निर्भर करता है कि आपको कौन सा समय ज्यादा सूट करता है। अगर आपको वजन कम करना है, तो आपके लिए सुबह की एक्सरसाइज मददगार हो सकती है।

FAQ'S

1. क्या वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है?

जी हां, वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट के साथ ही एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।

2. बैली फैट कम करने की एक्सरसाइज

रनिंग फैट बर्निंग के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है और इसे आप रोज कर सकते हैं।

3. नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के क्या फायदे हैं?

रोजाना व्यायाम करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है, सही नींद आती है और मानसिक स्वास्थ्य सही बना रहता है।

वहीं अगर आपको मसल बिल्डिंग करना है और एक्सरसाइज में अच्छा परफॉर्म करना हैं, तो शाम के समय एक्सरसाइज करना आपके लिए अच्छा रहता है। वहीं अगर आपको दिन में सुस्ती या कमजोरी महसूस होती है, तो उससे बचने के लिए आप सुबह के समय एक्सरसाइज करने का तरीका भी अपना सकते हैं।

Advertisement

किस बात का ध्यान रखना है

कई बार लोग शिकायत करते हैं कि वे सुबह के समय एक्सरसाइज करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने पर उन्हें दिन में ज्यादा नींद आती है। लेकिन ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि आप रात की नींद पूरी नहीं ले पा रहे हैं और आपको सुबह जल्दी उठने की आदत नहीं है। रात को समय पर सोना शुरू कीजिए ताकि सुबह टाइम से उठने पर भी आपकी नींद पूरी हो जाए, साथ ही कुछ दिन तक लगातार इस पैटर्न को फॉलो करेंगे तो आपका बॉडी क्लॉक अपने आप उसके हिसाब से एडजस्ट कर देगा और फिर आपको सुबह एक्सरसाइज करने पर नींद नहीं बल्कि एनर्जी महसूस होगी।

(और पढ़ें - रात को सही नींद न आने के कारण कौन सी बीमारियां बढ़ती हैं?)

अगर अब भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपके लिए एक्सरसाइज का कौन सा सही समय है तो ध्यान रखें कि एक्सरसाइज का सबसे सही समय वही है, जिसे आप लंबे समय तक नियमित रूप से निभा सकें। अपनी बॉडी क्लॉक को समझकर, अपनी सुविधा और लक्ष्य के अनुसार समय चुनना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है और उससे ज्यादा फायदा मिलता है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य एक्सरसाइज करने के सही समय से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देना है और इसमें दी गई जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।