Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से होने लगा कमर में दर्द, तो आज से ही शुरू करें ये 7 सिंपल एक्सरसाइज

Exercise for back pain: आजकल बैठे रहने के कारण बढ़ने के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जिससे बहुत सी समस्याएं होने लगती हैं। कमर में दर्द से की समस्या को दूर करने के लिए एक्सरसाइज भी की जा सकती है।

लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से होने लगा कमर में दर्द, तो आज से ही शुरू करें ये 7 सिंपल एक्सरसाइज

Written by Mukesh Sharma |Published : April 21, 2024 10:46 AM IST

Back pain problems in hindi: ऑफिस हो या घर, लगातार काम करने से हमारे शरीर के किसी न किसी हिस्से में दर्द होने लगता ही है। दिनभर लैपटॉप पर लगातार काम करते समय हमें ये याद ही नहीं रहता कि कब पॉश्चर बिगड़ रहा है। जिसकी वजह से कमर, गर्दन और सार्वाइकल जैसी समस्या होना आम बात हो गई है। लेकिन इसे समय रहते ठीक करना जरूरी है, जिसके लिए सही व्यायाम अपनाना चाहिए।

आजकल लोगों का काम करने के तरीका बहुत बदल गया है। डेली ऑफिस जाना, 8-9 घंटे स्क्रईन के सामने बैठे रहना, जिससे हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं। एक समय ऐसा भी था जब कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम ने हम में से कई लोगों को कंफर्ट जोन में डाल दिया था। जिसने

भी की लाइफस्टाइल में काफी बदलाब किए। इसलिए आज हम आपको फिटनेस कोच नम्रता पुरोहित की बताई कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके पॉश्चर को भी ठीक रखेंगी और बॉडी में होने वाले पेन को भी कम करेंगी।

Also Read

More News

कमर दर्द और कुछ खास एक्सरसाइज

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शार्ट वीडियो में कई तरह की एक्सरसाइज के बारे में बताया। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि इन एक्सरसाइज की मदद से आप बैकपेन यानी कि कमर दर्द को ठीक कर सकती हैं। असल में ये एक्सरसाइज और स्ट्रेचेज स्पाइन को रिलैक्स करने और पीठ के दर्द दूर करने में मदद करती हैं।

1 हिप रोल

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएंअब अपने जिस तरह आप खड़े होते हैं, उस तरह पैरों के पंजों को घुटने की सिदाई में लाएं।

  • ऐसा करते समय आपका शरीर पीठ के बल जमीन पर चिपका कर रखें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे कम को ऊपर की ओर ले जाएं और फिर वापस नीचे कर लें।
  • इस प्रक्रिया को ऐसे ही दोहराते रहें।

2. स्पाइन ट्विस्ट

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को कंधे के सीध में दोनों तरह फैल लें।

अब हिप के कमर के सीध में ऊपर की ओर घुटने को ले जाएं और पंजो तक पैरो स 90 डिग्री का एंगल बनाएं।

अब कमर को लेफ्ट साइड ले जाए ताकि बायां घुटना फर्श को छुए और दूसरी बार राइट साइड ले जाए ताकि दायां घुटना फर्श को छुएं।

ध्यान रहे अपने अपनी पोजिशन को स्टेबल रखना है।

3. कैट स्ट्रेच

सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और कंधों को सिद्ध में, हथेली और हिप के सिदाई में घुटना मोड़कर टेबल की तरह बन जाएं।

इसके बाद पेट को अंदर और पीठ और कंधों को ऊपर की ओर ले जाएं।

आप ये एक्सरसाइज करके समय बिल्ली को याद कर सकते हैं कि वो किस तरह करती है।

4. स्वैन डाइव

ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रेप पोज में आ जाएं। अब इसे करते समय अपनी दोनों हथेलियों पर शरीर का भार देकर पूरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • ऐसा करते समय जितना हो सके कमर तक को उठाएं
  • और फिर धीरे-धीरे पहली अपनी पोजिशन में आ जाएं