पुश अप्स करने का यह तरीका चेस्ट और ब्रेस्ट को करता है टाइट 

जिम जाने वाले रोजाना एक तरह का पुश अप्स नहीं करते हैं. कुछ लोगों कि शिकायत होती है कि रोजाना पुश अप्स करने के बाद भी चेस्ट या सीना टाइट नहीं हो रहा है. महिलाओं में ब्रेस्ट को टाइस करने का शौक होता है. हम यहां ऐसे पुश अप्स को बता रहे हैं जो पुरुषों का चेस्ट और महिलाओं के ब्रेस्ट को टाइट करने में मदद करता है. 

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 31, 2019 7:49 PM IST

पुश अप्स करने के फायदे के बारे में आप अक्सर पढ़ते हैं. लेकिन पुश अप्स में भी कई तरह के होते हैं. जिम जाने वाले रोजाना एक तरह का पुश अप्स नहीं करते हैं. कुछ लोगों कि शिकायत होती है कि रोजाना पुश अप्स करने के बाद भी चेस्ट या सीना टाइट नहीं हो रहा है. महिलाओं में ब्रेस्ट को टाइस करने का शौक होता है. हम यहां ऐसे पुश अप्स को बता रहे हैं जो पुरुषों का चेस्ट और महिलाओं के ब्रेस्ट को टाइट करने में मदद करता है. 

ऊपर की शरीर और बैक को टोन करने में यह पुश अप्स मददगार है. कोई भी पुश अप्स हो वह आर्म्स को मजबूत तो करता ही है. इस खास पुश अप्स को इनवर्टेड हिप एक्सटेन्शन के नाम से जाना जाता है. 

पुश अप्स इनवर्टेड हिप एक्सटेन्शन क्या है 

दरअसल यह पुश अप्स के साथ एक और एक्सरसाइज का कम्बो है. जब आप पुश अप्स इनवर्डेड हिप एक्सटेन्शन करते हैं. तो अपर बॉडी के साथ बैक भी टोन होता है. इस पुश अप्स के करने से कंधा, बाइसेप्स, पेट, और सीना टोन होने क साथ टाइट भी होता है. इस पुश अप्स के लिए किसी भी प्रकार के उपकरण की जरूरत नहीं होती है. 

इनवर्टेड हिप एक्सटेन्शन करने का तरीका 

सबसे पहले आप पुश अप्स करने के पोजीशन में आ जाएं. 

सीने को फ्लोर की तरफ छुकाते हुए अपने बाएं पैर को ऊपर की तरफ अर्थात छत की ओर उठाएं. 

जब पैर ऊपर ले जा रहे हों तो कोहनियों को साइड में मोडकर रखें. 

यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी करें. एक बार में 8 से 10 बार कर सकते है. धीरे-धीरे बढ़ा भी सकते हैं. 

इनवर्टेड हिप एक्सटेन्शन करने में सावधानियां 

इस पुश अप्स को करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके हांथ में किसी तरह की चोट न हो. 

इस पुश अप्स में शरीर का सारा भार हाथ पर आता है. इसलिए पैर को जब ऊप उठाएं तो सीधा रखें. 

गर्भवती महिलाओं को इसे नहीं करना चाहिए. पीरियड्स में भी महिलाओं को यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source