हार्ट अटैक जैसी बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं ये 3 प्राणायाम, आज से ही रुटीन में करें शामिल

शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से विभिन्न हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस जोखिम को कम करने के लिए इस लेख में हमने कुछ बेहतरीन योगासन की जानकरी दी है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटेक के खतरे के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Swati | Updated : March 11, 2024 6:01 PM IST

Yoga for Healthy Heart: एक्सपर्ट के अनुसार बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपकी ह्रदय की सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकता है। अगर कोलेस्ट्रॉल को समय पर कंट्रोल न किया जाए तो ये हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए ह्रदय को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए अपनी जीवनशैली में उन योगासनों का अभ्यास करें जो हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी ह्रदय की सेहत का ख्याल रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन योग आसान मुद्रा की जानकारी लेकर आये हैं, जो आपको हार्ट अटेक और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव करने में मदद कर सकते हैं।

हृदय रोग के लिए प्राणायाम (Pranayam For Heart Attack)

प्राणायाम के नियमित अभ्यास से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए व्यायाम विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। वहीं,  विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप आपके हृदय स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जोखिम को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से इन योगासन के अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। यह आपके हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे निम्न प्राणायाम कर सकते हैं।

1.भस्त्रिका प्राणायाम

  • इस प्राणायाम को करने के लिए आपको सबसे पहले स्वच्छ और खुले वातावरण का चयन करना होगा।
  • इसके बाद उस जगह पर आसन के ऊपर पद्मनास की मुद्रा में बैठना होगा।
  • अब इस मुद्रा के दौरान आपको अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा करना होगा।
  • इसके बाद लंबी सी सांस लें और फिर सांस को कुछ सेकंड तक रोक कर रखें, ताकि हवा आपके फेफड़ों में अच्छे से भर जाये।
  • अब धीरे - धीरे एक-एक करके सांस को बाहर की तरफ छोड़ें।
  • इस आसन की प्रक्रिया को आप एक बार में कम से कम दस बार दोहराएं।
  • इस योगआसन को आप नियमित रूप से सुबह और शाम के समय करें।
  • इस योगासन से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

2. उज्जयी प्राणायाम

  • इस योग को करने से एकग्रता बढ़ती है साथ ही इस योग से आपके फेफड़े सुचारु रूप से काम करने में सहायक होते हैं।
  • इसके लिए आप नियमित रूप से इस प्राणायाम को रोजाना सुबह और शाम के समय करें।
  • इस योग को करने के लिए आपको पहले  गहरी सांस अंदर की ओर लेनी होगी और फिर बाहर की और तेजी से छोड़नी होगी।

3. कपालभाति योगासन

यह योगासन फेफड़ों की अच्छी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस योगासन को नियमित रूप से करने पर आपके फेफड़े शुद्ध हो सकते हैं। इस योग आसान को करने के लिए आपको आसन पर बैठकर एक लंबी सांस लेनी है, फिर इसे इसे कुछ देर तक रोककर कर रखने की कोशिश करनी है। फेफड़ों को शुद्ध रखने के अलावा यह योगआसन आपकी पाचन क्रिया और श्वसन तंत्रिका को भी मजबूत रखने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source