थाइज का बढ़ रहा है वजन? कसाव लाने के लिए बेस्ट हैं 6 मॉर्निंग एक्सरसाइज

Thigh fat loss exercise: थाइज हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा है, जिनकी चर्बी तेजी से बढ़ती है और उसे कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन इन एक्सरसाइज की मदद से थाइज का वजन तेजी से कम करने में मदद मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 18, 2023 2:30 PM IST

How to reduce thigh fat: खराब लाइफस्टाइल और अनुचित खानपान के कारण हमारे शरीर पर में एक्स्ट्रा फैट यानी चर्बी जमा होने लगती है और अगर समय रहते इसका ध्यान न दिया जाए तो यह मोटापा बन जाती है। हालांकि, चिंता करने की जरूरत नहीं है सही डाइट और उचित एक्सरसाइज की मदद से शरीर के अतिरिक्त बढ़े हुए वजन को फिर से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन शरीर के कुछ ऐसे हिस्से भी हैं, जिनमें अगर एक बार चर्बी जमा हो जाती है, तो उसे कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। थाइज भी हमारी बॉडी का ऐसा ही हिस्सा है, जिसमें जमा हुई चर्बी को कम करना फिर थोड़ मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यह भी नहीं है कि इसकी चर्बी को कम करना असंभव है। सही डाइट में उचित बदलाव के साथ-साथ सही एक्सरसाइज करके थाइज की जमा हुई चर्बी को फिर से कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको 6 ऐसी बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से थाइज में जमा हुई अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है। (thigh fat kaise kam kare)

1. जंपिंग जैक्स (Jumping jacks for thigh fat)

थाइज के फैट को कम करने के लिए यह एक्सरसाइज आपके काफी काम आ सकती है। जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज से शरीर के कई हिस्सों पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है, जिनमें थाइज, कमर और पेट की अतिरिक्त चर्बी भी शामिल है। यदि आपकी थाइज का साइज धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, तो आपको जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज अपने डेली एक्सरसाइज रूटीन में शामिल कर लेनी चाहिए।

2. बर्पीस (Burpees for thigh fat)

जांघ के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए बर्पीस भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बर्पीस करने का एक फायदा यह भी है कि यह थाइज के साथ-साथ शरीर को दूसरे हिस्सों की चर्बी को कम करने में भी आपकी मदद करेगा। अगर आपकी थाइज का फैट लगातार बढ़ रहा है, तो आपको बर्पीस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सही तरीके से बर्पीस एक्सरसाइज करने से आपको एक महीने में ही अंतर दिखने लग जाएगा।

3. लेग लिफ्ट (Leg lifts for thigh fat)

चर्बी कम करने के लिए लेग लिफ्ट एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करने से आपकी जांघों की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह एक्सरसाइज अच्छे से काम तब करती है, जब आप दूसरी थाइज फैट बर्निंग एक्सरसाइज के साथ इसे करते हैं।

4. स्क्वाट्स (Squats for thigh fat)

थाइज फैट कम करने के लिए स्क्वॉट्स सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। नियमित रूप से और सही तकनीक के साथ स्क्वॉट्स एक्सरसाइज करने से थाइज का फैट तेजी से कम होता है, जिससे आपकी थाइज शेप में आ जाती हैं। यदि आपकी थाइज का आकार भी बढ़ रहा है, तो आज ही इस एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें।

5. लंजेस (Lunges for thigh fat)

थाइज में बढ़ती चर्बी को बढ़ाना है तो अपने वर्कआउट रूटीन में लंजेस एक्सरसाइज शामिल करना बहुत जरूरी है। इसे थाइज का फैट हटाने वाली सबसे ज्यादा प्रभावी एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। फैट कम करने के साथ-साथ यह इस एक्सरसाइज के क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग्स जैसी मांसपेशियों भी मजबूत हो जाती हैं।

6. रिवर्स प्लैंक (Reverse plank for thigh fat)

थाइज की चर्बी को कम करने के लिए रिवर्स प्लैंक सबसे शक्तिशाली एक्सरसाइज में से एक है और सही तकनीक के साथ व अन्य बातों का ध्यान रखते हुए अगर इसे किया जाए तो यह बहुत जल्दी असर दिखाती है। अपने मॉर्निंग एक्सरसाइज में रिवर्स प्लैंक भी शामिल करें, जिससे आपका थाइज फैट तेजी से कम होने लगेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source