Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बढ़ा हुआ वजन भला किसे पसंद नहीं है, बढ़े हुए वजन के साथ लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं इसके साथ ही उनका लुक भी प्रभावित होता है। बेहतर फिटनेस के लिए सबसे जरूरी है डिसिप्लिन (अनुशासन) जो न केवल हमारे वजन को कम करने में मदद करता है बल्कि यह हमें जीवन आगे बढ़ने में भी काफी मदद करता है। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। बहुत से लोग तरह तरह की दवाओं के माध्यम से अपने वजन को कम करना चाहते है। जिससे वह जल्दी से अपना वजन कम कर पाएं, इस तरह आप अपने वजन को तो कम कर पाएंगे लेकिन इतनी जल्दबाजी आपके लिए काफी नुकसानदायक बन सकती है। हेल्दी और टिकाऊ वेट लॉस के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जरूरी बदलाव बताने जा रहे हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।
वजन कम करने के लिए बेहद जरूरी है कि आपको अपने खानपान को लेकर काफी बदलाव करने होंगे। कैलोरी कम वाले फूड और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आप फल, सब्जियां, और मोटे अनाज का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी डाइट में कुछ भी ऐसा शामिल नहीं होना चाहिए जो आपके वजन को बढ़ाने का काम करे।
आप अपने दिन में 1 घंटा व्यायाम का समय जरूर फिक्स करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वजन कम करने में एक्सरसाइज का कोई और विकल्प नहीं हो सकता है। इसके लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ एरोबिक एक्सरसाइजको शामिल कर सकते हैं। एक सप्ताह में कम से कम 1 घंटे का व्यायाम आपके वजन को तेजी से कम करने में काफी मदद कर सकता है। इससे आपकी मांसपेशियों को मजबूती भी मिलती है।
हमारा शरीर लगभग 70% पानी से बना होता है, इसलिए इसे पानी की भरपूर मात्रा की रोजाना जरूरत होती है। यदि आप पानी भरपूर नहीं पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जो आपके वजन बढ़ने का कारण बनता है। यदि आप वेट लॉस जर्नी में हैं तो आपको दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। आपको खाना खाने से कुछ देर पहले पानी जरूर पीना चाहिए जो आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है।