Weight Loss Trick: हर चीज ट्राई कर ली लेकिन वजन कम नहीं हो रहा? रात में पिएं ये हाममेड टी, रिजल्‍ट देखकर खुद हो जाएंगे हैरान

दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea For weight loss) पीने से मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट होता है और कोलेस्‍ट्रॉल व ब्‍लड शुगर लेवल भी सामान्‍य रहता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 23, 2021 10:45 AM IST

Cinnamon Is Beneficial For Health: 80% ओवरवेट वालों की यह शिकायत रहती है कि वो सबकुछ ट्राई कर लेते हैं लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। ओबेसिटी के कारण या बढ़ी हुई तोंद के कारण पर्सनेलिटी तो खराब होती ही है साथ ही कपड़े भी उतने नहीं जचते हैं। अगर आप एक बैलेंस डाइट फॉलो करने के साथ नियमित रूप से वर्कआउट भी करते हैं लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो आपको समझना चाहिए कि दिक्‍कत कुछ और है। ऐसी स्थिति में आप किसी डाइटीशियन या बैरिएट्रिक फिजिशियन (Bariatric Physicians) से मिलना चाहिए। इसके अलावा आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी होममेड टी बनाना बता रहे हैं जो वजन को तेजी से कम (Homemade tea for weight loss in hindi) करने में मदद करेगी। यह तरीका कई लोगों द्वारा आजमाया जा चुका है और लोगों को फायदा भी हुआ है। इस टी का नाम है दालचीनी की चाय।

Honey-Cinnamon-drink

क्‍यों फायदेमंद है दालचीनी की चाय? (Why Cinnamon Tea Is Beneficial In Hindi)

दालचीनी की एक जबरदस्‍त खुशबू तो होती ही है साथ ही दालचीनी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। दालचीनी में फाइबर, मैग्‍नीशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन के होता है। दालचीनी का सेवन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किया जाता है। दालचीनी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम करती है। आमतौर पर दालचीनी का प्रयोग स्‍मूदी, सब्‍जी और दाल आदि में किया जाता है।

वजन घटाने में कैसे मदद करती दालचीनी (Cinnamon For Weight Loss In Hindi)

क्‍योंकि दालचीनी पोषक तत्‍वों से लैस होती है इसलिए दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea For weight loss) पीने से मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट होता है और कोलेस्‍ट्रॉल व ब्‍लड शुगर लेवल भी सामान्‍य रहता है। एंटी इन्‍फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज के कारण दालचीनी ब्‍लोटिंग को कम करता है और डाइजेशन को बेहतर कर कैलोरीज को बर्न करता है। इसके अलावा दालचीनी से मेटाबॉलिक रेट बूस्‍ट होती है।

cinnamon or dalchini side effects in hindi

कैसे बनाएं दालचीनी की चाय (How To Make Cinnamon Tea In Hindi)

1 कप पानी

1 चम्‍मच दालचीनी पाउडर और हाफ इंच दालचीनी स्टिक

1 चम्‍मच शहद

1/4 चम्‍मच काली मिर्च पाउडर

1 चम्‍मच नींबू जूस

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें अब इसमें दालचीनी पाउडर, दालचीनी स्टिक, काली मिर्च पाउडर, शहद और नींबू का जूस डालकर मिक्‍स करें। जब इसमें एक उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और हल्‍का ठंडा होने के बाद इसे पी लें। कुछ दिनों तक इस होममेड दालचीनी का सेवन करने से वजन घटता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.