
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 5, 2018 12:30 PM IST
अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे इसीलिए इतना ख़ास होता है क्योंकि इस दिन आपको अपने दोस्तों को ये बताने का मौका मिलता है कि वे आपके लिए ख़ास हैं। अगर आप भी फ्रेंडशिप डे मनाने के कुछ नये तरीके जानना चाहते हैं और दोस्तों को कुछ ख़ास गिफ्ट देना चाहते हैं तो हम यहाँ आपको उस बारे में ही बता रहे हैं।
फोटो कोलाज़ : अपने दोस्तों के साथ कॉलेज टाइम और ट्रिप पर की हुई सारी मौज मस्ती वाली फोटोज और बचपन के स्कूल के दिनों वाली फोटो को मिलाकर एक बड़े साइज़ का फोटो कोलाज़ बनवाएं और फ्रेंडशिप डे के दिन अपने सभी ख़ास दोस्तों को सरप्राइज गिफ्ट करें।
मूवी टिकट : अपने ख़ास दोस्त के साथ आज के दिन मूवी देखने से बेहतर और कुछ भी नहीं। खुद से अपने सारे दोस्तों के लिए मूवी टिकट अरेंज करें और उन्हें सरप्राइज देते हुए शाम को सारे दोस्तों के साथ फिल्म देखने जायें।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स : लड़कों को सबसे ज्यादा क्रेज इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का होता है और अगर आपके ख़ास दोस्त की पसंद भी यही है तो इस फ्रेंडशिप डे पर उसे कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो लम्बे समय तक उसके काम भी आ सके। आप उसे एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, ब्लूटूथ स्पीकर या किसी अच्छे से गेम की डीवीडी गिफ्ट करें।
ट्रिप प्लान करें : दोस्तों के साथ सबसे ज्यादा मजा उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने में है। इसलिए इस फ्रेंडशिप डे पर खुद ही अपने ख़ास दोस्तों के लिए कहीं की ट्रिप बुक कर लें और उन्हें आज फ्रेंडशिप डे के दिन यह बताकर सरप्राइज दें। इससे बेहतर गिफ्ट आपके दोस्तों के लिए कुछ भी नहीं हो सकता है।
स्पा पैकेज और शॉपिंग कूपन : अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इस ख़ास दिन पर कुछ तोहफा देना चाहते हैं तो ग्रीटिंग कार्ड्स और चॉकलेट तो दे लेकिन इसके अलावा भी उनके कुछ ख़ास ऐसा गिफ्ट दें जो उन्हें बहुत पसंद हो। अगर उन्हें शॉपिंग बहुत पसंद है तो आप ऑनलाइन शॉपिंग का कूपन दे दें या फिर किसी अच्छे महंगे स्पा सेंटर का फुल स्पा पैकेज गिफ्ट कर दें।
चित्रस्रोत-Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.