Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best foot exercises for sprain: पैर में मोच आना एक आम समस्या मानी जाती है, लेकिन कई बार हमारे पैर में इतनी गंभीर मोच आ जाती है, जिससे दर्द तो बहुत ज्यादा होता ही है, साथ ही टखने में बुरी तरह से सूजन आ जाती है। पैर में मोच आमतौर पर खेल-कूद के दौरान आती है, लेकिन कई बार लंबे समय से बैठने के बाद अचानक से उठने के कारण भी पैर में मोच आ जाती है। पैर की मोच दरअसल जब आती है, जब टखने व पैर के अन्य जोड़ों मे मौजूद टेंडन व लिगामेंट पूरी तरह से स्ट्रेच नहीं हो पाते हैं। टखने पूरी तरह से स्ट्रेच न होने का कारण है उन्हें नियमित रूप से पर्याप्त एक्टिविटी न मिल पाना। इस लेख में हम आपको 3 ऐसी प्रमुख एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से पैर की मोच को दूर किया जा सकता है और नियमित रूप से ये एक्सरसाइज करने से पैर में अकड़न दोबारा नहीं होती है। चलिए जानते हैं पैर की मोच को दूर करने वाली एक्सरसाइज के बारे में
वैसे तो काफस्ट्रेच को पिंडली की एक्सरसाइज माना जाता है। लेकिन पिंडली की मांसपेशी का एक पड़ा हिस्सा एड़ी की हड्डी से जुड़ा होता है। इसलिए पैर में मोच आने के बाद टखने के जोड़ को फिर से गतिशील बनाने के लिए काफस्ट्रेच काफी फायदेमंद एक्सरसाइज हो सकती है। किसी सपाट जगह पर बैठें और टांगों को सामने की तरफ पूरी तरह से स्ट्रेच रखें। अब एक तौलिया या कपड़ा लें और उसे पैर के तलवे के ऊपरी हिस्से पर लगाते हुए दोनों हों में कपड़े के सिरे को पकड़ लें। अब सिरों को पकड़ कर अपने तरफ खींचे। ऐसा करने से टखने के जोड़ की अकड़न दूर होती है और मोच के लक्षण भी कम होने लगते हैं।
यह काफस्ट्रेच के ठीक उल्टी एक्सरसाइज होती है, लेकिन पैर की मोच को दूर करने के लिए यह बेहद जरूरी होती है। इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले अपने घुटनों के बल खड़े हो जाएं और पैरों को पीछे रखें। अब पैरों को अंगूठे को पीछे ले जाएं जिससे ऐड़ी ऊपर हो जाए और पैर के पंजे पीछे की तरफ चले जाएं। अब पीछे झुकते हुए इसी अवस्था में बैठ जाएं और कुछ मिनट तक बैठे रहें।
पैर की मोच में सबसे ज्यादा टखने के जोड़ ही प्रभावित होता है, इसलिए एंकल मोशन एक्सरसाइज काफी कारगर होती है। इस एक्सरसाइज के दौरान पैर को धीरे-धीरे घुमाना होता है, जिससे धीरे-धीरे अकड़न दूर होती रहती है। दिन में दो से तीन बार आप यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।
हालांकि, अगर आपके पैर में मोच आई हुई है, तो एक्सरसाइज करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें -