
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
fatty Liver Exercise
Best Exercise for Fatty Liver : फैटी लिवर की समस्या लोगों में आम होती जा रही है। इसका मुख्य कारण अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें फैटी लिवर के साथ-साथ लिवर सिरोसिस, लिवर इन्फेक्शन, लिवर फेलियर इत्यादि का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान से एक्सरसाइज कर सकते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करने से लिवर पर दबाव कम पड़ता है, जिससे आपका लिवर स्वस्थ हो सकता है। साथ ही इससे समग्र कार्य में सुधार होता है। एक्सरसाइज करने से लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही एक्सरसाइज से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। आइए जानते हैं कुछ आसान से एक्सरसाइज जिससे फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है दूर-
ब्रिस्क वॉक के लिए आपको किसी तैयारी की जरूरत नहीं है। बस आपके पास समय है, तो आप ब्रिस्क वॉक के लिए निकल जाएं। घर पर या ऑफिस से थोड़ा समय निकालकर भी ब्रिस्क वॉक के लिए जा सकते हैं। ब्रिस्क वॉक का मतलब सामान्य चाल से थोड़ा तेज चलना है। रोज करीब आधा घंटा ब्रिस्क वॉक करने से आपका लिवर स्वस्थ रहेगा।
नियमित रूप से साइकिलिंग करना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इससे दिल के आसपास फैट जमा नहीं हो पता है और मसल्स भी मजबूत होते हैं। रोज सुबह साइकिलिंग करने से थाई मसल्स मजबूत होता है और ताजी हवा भी मिलती है। साथ ही लिवर के आसपास जमा होने वाली गंदगी कम होती है।
स्विमिंग एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, इससे आप फैटी लिवर की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। नियमित रूप से कुछ दिनों को स्विमिंग की प्रेक्टिस करने से ही कार्डियक मसल्स मजबूत होते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखा जा सकता है।
शुगर से बनाएं दूरी : फैटी लिवर से बचे रहने के लिए शुगर से दूरी बना लें। केक, पेस्ट्री, आइस क्रीम जैसे वजन बढ़ाने वाली खाद्य पदार्थ आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनके सेवन से बचे।
डाइट में शामिल करें हरी पत्तेदार सब्जियां : हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें और तला-भुना भोजन से दूरी बनाएं। क्योंकि अधिक तलाभुना खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। इससे फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है।
ओमेगा- 3 फैटी एसिड का करें सेवन : ओमेगा 3 युक्त खाद्य पदार्थ जैसे - मछली, बीज, पौधे के तेल और सोयाबीन के तेल को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके लिवर में फैट की मात्रा तेजी से कम होने में मदद मिल सकती है।
पर्याप्त नींद लें : रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। क्योंकि पर्याप्त मात्रा में सोने से लिवर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। वहीं, अगर आप कम नींद लेते हैं, तो इससे लिवर प्रभावित हो सकता है।
प्रोटीन युक्त आहार ले : खाने में हाई प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करें। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।