Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को कराएं ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा पूरा लाभ

How to increase child height : बच्चों की हाइट को बढ़ाने के लिए आप उन्हें नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह दे सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से-

हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को कराएं ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा पूरा लाभ
Height

Written by Kishori Mishra |Published : January 18, 2024 7:59 AM IST

How to increase child height : हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनके बच्चे की पर्सनैलिटी बेहतर हो सके, इसके लिए वे उनके खानपान को लेकर काफी ज्यादा सजग भी रहती है। लेकिन कई बार जेनेटिक कारणों की वजह से बच्चे की हाइट काफी ज्यादा कम रह जाती है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों की हाइट को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट अच्छी हो, तो इसके लिए आप उनके खानपान को बेहतर करने के साथ-साथ उनके एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। जी हां, एक्सरसाइज से बच्चों की हाइट को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए कुछ अच्छे एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

कोबरा पोज है बेस्ट

हाइट बढ़ाने के लिए आप बच्चों को कोबरा पोज भी करा सकते हैं। इससे शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है। साथ ही यह शरीर की कोशिकाओं को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। अगर आप बच्चों की हाइट को बढ़ाना चाहते हैं, तो इस पोज को नियमित रूप से कराएं।

रस्‍सी कूदना है फायदेमंद

बच्चों की हाइट को बढ़ाने के लिए और उन्हें एक्टिव रखने के लिए आप उनसे रस्सी कूदना जैसे एक्सरसाइज करा सकते हैं। इससे उनकी पैरों की कोशिकाएं उत्तेजित होती है, जो उन्हें एक्टिव रखने में मदद कर सकता है। साथ ही इससे हाइट को बढ़ावा काफी मिलता है।

Also Read

More News

हैंगिंग एक्‍सरसाइज

यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट अच्छी हो, तो इसके लिए आप उन्हें हैंगिग एक्सरसाइज करा सकते हैं। हैंगिंग एक्सरसाइज की मदद से बच्चों के हाथों को भी मजबूती मिलती है। साथ ही इससे मांसपेशियों को उत्तेजित करने में मदद मिलती है। यह बॉडी टोन और शेप को भी अच्छा कर सकता है।

​टू टचिंग एक्सरसाइज से बढ़ाएं बच्चों की हाइट

बच्चों की हाइट को बढ़ाने के लिए आप उन्हें टू टचिंग एक्सरसाइज कराएं। इस एक्सरसाइज से बच्चों के जांघ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इसे काफी आसानी से किया जा सकता है, जो हाइट को बढ़ाने में काफी हद तक प्रभावी है।

साइकलिंग

बच्चों की हाइट को बढ़ाने के लिए आप उन्हें साइकलिंग कराएं। साइकलिंग करने से उनके पैरों में खिचांव उत्पन्न होता है, जिससे बच्चों की हाइट को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही उनका शरीर भी एक्टिव रहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों की हाइट को बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से उन्हें इन आसान से एक्सरसाइज को करने की सलाह दे सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि हाइट कम या ज्यादा जेनेटिक होता है। साथ-साथ पोषक तत्वों का भी अहम योगदान होता है।