Height Kaise Badhaye : किसी भी व्यक्ति की लंबाई उसका फर्स्ट इंप्रेशन माना जाता है। अधिकतर लोगों को अच्छी हाइट वाले लोग आकर्षित करते हैं। लंबाई अच्छी हो तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है। वहीं, छोटे कद के लोगों में आत्मविश्वास की कमी देखी गई है। ऐसे में छोटे कद के व्यक्तियों की चाहत होती है कि उनकी हाइट अच्छी हो जाए। कई व्यक्ति अपनी डाइट को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इन दवाओं के सेवन से शरीर को साइड-इफेक्ट होने का खतरा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हाइट अच्छी हो तो इसके लिए आप नैचुरल उपायों को (Easy ways to increase height) अपनाएं। खासतौर पर 18 वर्ष की उम्र के बाद हाइट बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो एक्सरसाइज आपके लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज के अभ्यास से हाइट को बढ़ाने में मदद मिल (Tips to Increase Height) सकती है। साथ ही इससे किसी तरह का साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं 18 साल के बाद हाइट बढ़ाने के लिए कौन सा एक्सरसाइज ( Best Exercises to Increase Height ) करें?
किसी भी व्यक्ति की हाइट उसके जीन, लाइफस्टाइल, आयु, पोषण, स्लीप साइकल और पर्यावरण की स्थिति पर निर्भर करती है। आप कुछ एक्सरसाइज की मदद से अपनी लम्बाई को बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर हाइट को बढ़ाने के लिए कैप्सूल या फिर किसी तरह की दवाओं का सेवन करने के बजाय नियमित रूप से एक्सरसाइज करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं हाइट बढ़ाने वाले एक्सरसाइज के बारे में-
लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने की वजह से आपकी लंबाई प्रभावित होती है। दरअसल, जब आप एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठते हैं, तो इससे रीढ़ की हड्डी का आकार बदलता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होती है। इन परेशानियों को कम करने के लिए पेल्विक एक्सरसाइज करें। इससे आपकी लंबाई बढ़ सकती है।
पेल्विक शिफ्ट एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर मैट बिछाकर कंधों के बल लेट जाएं।
इसके बाद हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए अपनी भुजाओं फैलाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को नितंबों (Buttocks) के पास खींचें।
फिर अपनी पीठ को आर्क करें ताकि आपकी श्रोणि थोड़ी सी ऊपर उठ जाए।
इसके बाद नितंबों को टक करें, इस दौरान अपने वजन को पैरों और कंधों पर छोड़ें।
इस स्थिति में करीब 30 सेकंड तक रहें। फिर अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं। रोजाना करीब 10 बार इसे दोहराएं।
अपने एक पैर से कूदना न सिर्फ आपकी लंबाई को बढ़ा सकता है, बल्कि यह आपके समग्र शरीर के लिए काफी अच्छा एक्सरसाइज हो सकता है। लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ यह एक्सरसाइज आपके पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत कर सकता है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दाएं पैर को ऊपर करके बाएं पैर से करीब दस बार कूदें।
ध्यान रखें कि इस दौरान आप अपने हाथों को सीधा आसमान की ओर इशारा रखें।
इसके बाद फिर बाएं पैर को ऊपर करके दाएं पैर से करीब 10 बार उछलें।
दिन में करीब 5 बार इसका अभ्यास करें। इससे लंबाई काफी हद तक बढ़ सकती है।
चाइल्ड पोज का नियमित रूप से अभ्यास करने से आपकी लंबाई को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों में धीरे-धीरे खिंचाव उत्पन्न करता है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से पीठ दर्द की परेशानी को कम करने के साथ-साथ लंबाई को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही इस एक्सरसाइज की मदद से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो मांसपेशियों में होने वाले तनाव को कम कर सकता है।
चाइल्ड पोज का अभ्यास करने के लिए अपने नितंबों को अपनी एड़ी से दबाते हुए फर्श पर घुटने टेकें।
इसके बाद अपने हाथों को अपनी जांघों पर रखें। अब अपने शरीर को अपनी जांघों पर नीचे करें।
इसके बाद अपनी भुजाओं को फर्श पर फैलाकर आगे की ओर झुकें।
फिर अपने माथे को फर्श पर टिकाएं। फिर अपने शरीर को आराम दें और अपनी सांस पर ध्यान दें।
कुछ समय तक इस स्थिति में रहें और फिर अपनी अवस्था में लौट आएं।
इसके बाद करीब 10 बार इसे दोहराएं। इससे लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
पप्पी पोज को उत्तान शीशोसन भी कहा जाता है। इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से आपकी हाइट बढ़ सकती है। नियमित रूप से पप्पी पोज के अभ्यास से लंबाई बढ़ने के साथ-साथ आपकी रीढ़ और मांसपेशियों में होने वाली परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। साथ ही यह हड्डियों में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है।
पप्पी पोज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट को बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद कंधों को अपनी कलाई के ऊपर रखें। फिर कूल्हों को अपने घुटने के ऊपर रखें।
अब अपने पैर की उंगलियों को उलझाएं और अपने हाथों को कुछ इंच आगे बढ़ाएं।
फिर अपने कूल्हों को पीछे की ओर अपने पैरों के आधे हिस्से तक फैलाएं और निचले शरीर के हिस्सों में खिंचाव महसूस करें।
करीब 60 सेकंड तक इस स्थिति में रहें, फिर अपनी अवस्था में वापस आ जाएं।
लंबाई बढ़ाने के लिए आप इन एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आपकी हाइट आपके खानपान, जीन और वातावरण पर भी निर्भर करती है।
Follow us on