Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Diabetes control tips: रोज सुबह उठते ही करें ये 3 एक्सरसाइज दिनभर नहीं बढ़ेगा शुगर, लेकिन रखें इस बात का ध्यान

How to control diabetes: सही डाइट लेने के बाद भी अगर शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा है, तो रोज सुबह उठकर करें ये 3 एक्सरसाइज, जिससे आपको ब्लड सुगर दिनभर नहीं बढ़ेगा। जानें कौन सी हैं ये एक्सरसाइज और किन बातों का रखें ध्यान

Diabetes control tips: रोज सुबह उठते ही करें ये 3 एक्सरसाइज दिनभर नहीं बढ़ेगा शुगर, लेकिन रखें इस बात का ध्यान

Written by Mukesh Sharma |Published : September 7, 2022 3:45 PM IST

Diabetes self management: डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। यह ऐसी बीमारी है, जिसका प्रमुख कारण जीवनशैली से संबंधित खराब आदतें होता है। हालांकि, कुछ जेनेटिक्स फैक्टर भी हैं, जिनके साथ डायबिटीज को जोड़ा जाता है। डायबिटीज कोई अचानक से विकसित होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से विकसित होने से पहले कुछ संकेत भी देती है। अगर इन संकेतों का ध्यान रखा जाए तो डायबिटीज रोग को विकसित होने से रोका जा सकता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज हो गया है और आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि सिर्फ डाइट में बदलाव करने से ही ब्लड शुगर कम नहीं होगा। आज हम आपको 3 ऐसी खास तरह की एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको सुबह करना है और फिर दिनभर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा।

सुबह के समय ही करें ये एक्सरसाइज

अगर आप अपनी डाइट में बदलाव करके परेशान हो चुके हैं, लेकिन ब्लड शुगर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो हम आपको ये खास एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं -

  1. सुबह-सुबह करें वॉकिंग - वॉकिंग करने के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय वॉकिंग करने से इतने फायदे मिलते हैं, शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे। यह सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में ही मदद नहीं करती है, बल्कि डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य बीमारियों को भी रोकती है। वहीं अगर आप प्री-डायबिटिक हैं, तो ब्रिस्क वॉकिंग से यह रोग विकसित होने से भी रोका जा सकता है।
  2. मॉर्निंग में करें एरोबिक डांस - अगर सुबह-सुबह उठ कर आपका एक्सरसाइज करने का मन नहीं होता है, तो हम आपको एक खास तकनीक के बारे में बता सकते हैं। रोजाना सुबह के समय कम से कम 30 मिनट एरोबिक डांस करें और एक हफ्ते में पांच दिन कम से कम इसे जरूर करें। धीरे-धीरे आपका शरीर इंसुलिन को ठीक से इस्तेमाल करने लगेगा।
  3. सुबह के समय चलाएं साइकिल - सुबह के समय साइकिल चलाने से एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं और खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए तो बहुत ही खास हो सकता है। रोजाना कम से कम 20 मिनट तक साइकिल चलाएं इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल होगा और सुबह-सुबह की ताजी हवा आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करेगी।

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ सुबह के समय एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं और डाइट को मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं, तो शुगर ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कुछ लोगों को सुबह के समय खाली पेट एक्सरसाइज करने से कमजोरी, चक्कर आना व अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप पहली बार एक्सरसाइज करने से जा रहे हैं, तो पहले डॉक्टर से पूछ लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

डॉक्टर के संपर्क में रहना है जरूरी

डायबिटीज को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है और अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो इससे हृदय रोगों समेत कई बीमारियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं शरीर में शुगर का स्तर ज्यादा बढ़ने पर शरीर का कोई अंग काम करना तक बंद कर सकता है। इसलिए अगर आपको ब्लड शुगर ठीक से कंट्रोल नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते रहें।