Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में वजन कम करने का बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं ये 6 एक्सरसाइज, सुबह सिर्फ 15 मिनट ही आपके लिए काफी

Morning exercise for weight loss: ठंड के मौसम में लोग एक्सरसाइज करने के लिए घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, लेकिन कुछ एक्सरसाइज हैं, जिन्हें घर पर सिर्फ 15 मिनट के लिए करके भी बढ़ते वजन पर रोक लगाई जा सकती है।

सर्दियों में वजन कम करने का बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं ये 6 एक्सरसाइज, सुबह सिर्फ 15 मिनट ही आपके लिए  काफी

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 19, 2024 9:51 AM IST

अपने शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार हम अपने बढ़ते वजन पर रोक नहीं लगा पाते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज की मदद से ही अपने शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाई जा सकती है, लेकिन खासतौर पर सर्दियों के ही मौसम में ये चीजें मैनेज करना भी मुश्किल हो जाता है। ठंड में अक्सर हम जाने-अनजाने में ज्यादा फैट व शुगर फूड्स खाने लगते हैं। वहीं ठंड के मौसम में लोग एक्सरसाइज करने के लिए घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं और घर पर करने की उन्हें आदत नहीं होती है। लेकिन कुछ प्रकार की एक्सरसाइज हैं, जिन्हें घर पर ही किया जा सकता है और नियमित रूप से सिर्फ 15 मिनट की एक्सरसाइज ही आपके बढ़ते वजन पर रोक लगा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सिर्फ 15 मिनट के लिए करना ही सर्दियों में आपके बढ़ते वजन पर रोक लगाने में मदद कर सकता है।

1. पुश-अप्स

आमतौर पर घर पर सबसे ज्यादा की जाने वाली एक्सरसाइज पुश-अप्स ही होते हैं, जिन्हें किसी भी समय किया जा सकता है। रोजाना सुबह के समय 15 मिनट एक्सरसाइज करना ही काफी है, जिसमें आप पुश-अप्स कर सकते हैं। अगर आप रोजाना के समय से 15 मिनट जल्दी उठ लेते हैं और 15 मिनट के लिए एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

2. स्‍क्‍वैट्स

थाइज और काफ (पिंडली) पर जमा होने वाला फैट शरीर पर सबसे ज्यादा जिद्दी फैट में से एक होता है। ज्यादातर एक्सरसाइज शरीर के इस फैट को बहुत ही धीमी गति से कम कर पाती हैं, जबकि कुछ एक्सरसाइज तो इसे कम कर ही नहीं पाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फैट को टारगेट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन रोजाना सुबह 15 मिनट के लिए स्‍क्‍वैट्स आपके बढ़ते वजन पर रोक लगा सकते हैं।

Also Read

More News

3. ट्राइसेप्स डिप्‍स

शरीर के ऊपरी हिस्से के फैट को कम करने और ट्राइसेप्स व चेस्ट आदि की मसल्स को बिल्ड करने के लिए ट्राइसेप्स डिप्स भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। रोजाना सुबह उठकर 15 मिनट के लिए ट्राइसेप्स डिप्स करें, जिससे बॉडी का वेट कम होने के साथ-साथ ट्राइसेप्स भी बिल्ड होंगे।

4. क्रंचेस

अगर आप फिट रहने चाहते हैं, तो सुबह उठकर क्रंचेस करना भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। क्रंचेज ऐसी एक्सरसाइज है, जिसकी मददसे शरीर की कोर मसल को टारगेट किया जाता है, जिससे सारे शरीर पर जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। घर पर फैट कम करने के लिए क्रंचेस काफी अच्छा विकल्प है।

5. पुल-अप्स

घर पर आप थोड़ी सी सेटिंग करके पुलअप्स भी कर सकते हैं, जो आपके शरीर के वजन को कम करने में काफी ज्यादा मदद करते है। साथ ही पुल-अप्स बॉडी स्ट्रेंथ भी बढ़ाते हैं, जिससे एक्सरसाइज करते समय और ज्यादा मेहनत करने में मदद मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हालांकि, घर पर ये एक्सरसाइज करने से पहले थोड़ी प्रैक्टिस कर लें, क्योंकि पुल-अप्स व ट्राइसेप्स डिप्स जैसी कुछ एक्सरसाइज को अगर बिना सही तकनीक के किया जाए तो चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।