hamburger icon
A
Read in English

थाईज का बढ़ रहा साइज? रोज सुबह उठते ही सिर्फ 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज, देखते ही देखते गायब हो जाएगी जांघ से चर्बी

जांघ पर जमा अतिरिक्त चर्बी को हटाने के लिए आप सुमो स्क्वॉट्स कर सकते हैं, जो सिर्फ आपकी जांघ की चर्बी ही कम नहीं करेगी बल्कि मांसपेशियों को भी मजबूत बनाएगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 29, 2022 9:55 AM IST

शरीर का वजन बढ़ना आजकल आम बात हो चुकी है, जो आजकल की खराब लाइफस्टाइल और अच्छा खानपान न होने की मेहरबानी है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करके और सही व संतुलित डाइट लेकर शरीर के वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है और बढ़े हुए वजन को फिर से कम भी किया जा सकता है। लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों पर जमा हुई चर्बी इतनी जिद्दी हो जाती है कि उसे हटाना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है। इसी प्रकार की जिद्दी चर्बी में से एक है जांघों के इर्द-गिर्द जमा होने वाली चर्बी। देखा गया है कि जांघों के बीच चर्बी की समस्या ज्यादातर महिलाओं को ही होती है। दरअसल, कई बार महिलाएं जांघों की बढ़ती चर्बी को इस लिए कम नहीं कर पाती हैं, क्योंकि वे सही एक्सरसाइज नहीं कर रही होती हैं। जांघ हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा जिस पर जमा फैट को कम करने के लिए ऐसी एक्सरसाइज करना जरूरी है, जो जांघ पर जमा चर्बी को टारगेट करे। इस लेख में हम आपको सुबह उठकर की जाने वाली एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जो फैट जांघ की चर्बी को कम करने में मदद करेंगे।

सूमो स्क्वाट्स से पाएं पतली जांघ

सुमो स्क्वाट्स एक बहुत अच्छी लोअर बॉडी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है, जो थाईज समेत शरीर के कई हिस्सों को टारगेट करती है। यह एक्सरसाइज क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग्स और हिप फ्लेक्सर्स को मजबूत बनाती है और उसके आसपास जमा हुई अतिरिक्त चर्बी को कम कर देती है। थाइज फैट को कम करने के लिए यह एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती है।

सुमो स्क्वाट्स करने का तरीका

  • पंजों को कंधों से बाहर की तरह निकाल कर सीधे खड़े हो जाएं
  • बाजुओं को सीधा और हाथों को बीच में रखें
  • पीठ को सीधा रखें और छाती को उठाएं
  • घुटनों को आगे की तरफ मोड़ते हुए कूल्हे पीछे की तरफ ले जाएं
  • इस दौरान पीठ और गर्दन को सीधा रखें और हाथो को आगे रखें
  • घुटनों से 45 डिग्री का एंगल बनाएं और फिर सीधे खड़े हो जाएं

अगर आप पहली बार यह एक्सरसाइज करने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप शुरुआत में कम से कम रेप्स करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे आपकी मांसपेशियों का आदत पड़ जाएगी तो आप रेप्स और सेट्स भी बढ़ा सकते हैं और साथ ही हाथ में कुछ वेट भी उठा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

सुमो स्क्वाट्स करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आप पहली बार यह एक्सरसाइज करने जा रहे हैं, बेहतर होगा आप किसी अच्छे ट्रेनर से संपर्क करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एक्सरसाइज को सही तकनीक के साथ करना बहुत जरूरी है और अगर आप इसे तकनीक के साथ नहीं करते हैं, तो इसका भरपूर फायदा नहीं मिल पाता है।

डाइट भी है जरूरी

शरीर के वजन को कम करने लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सही डाइट होना भी जरूरी है। अगर आप जांघ की चर्बी को कम करन चाहते हैं, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव जरूर करें। सुमो स्क्वॉट्स के साथ-साथ अपनी डाइट में इस प्रकार के करें बदलाव -

  • प्रोटीन से भरपूर डाइट लें
  • अच्छे फाइबर वाला खाना खाएं
  • खूब पानी पिएं
  • ज्यादा मीठा और तला हुआ न खाएं
  • बाहर का खाना व फास्ट फूड छोड़ दें
  • अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल व सब्जियां शामिल करें