टॉयलेट में घंटो बैठने पर भी नहीं निकल रही है सारी पेट की गंदगी, रोजाना करें इन 5 योगासन का अभ्यास

Yoga for Constipation : कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से कुछ आसान से योग का अभ्यास कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 23, 2023 12:01 PM IST

Yoga for Constipation : कब्ज की परेशानी जब भी हमें होती है, तो शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके दिमाग में योगासन करने का विचार आए। हम में से कई लोग कब्ज की समस्या होने पर फाइबर युक्त आहार को अपने डाइट में जोड़ने लगते हैं। यह काफी हद तक सही भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब्ज की परेशानी को योगासन से भी दूर किया जा सकता है। जी हां, अगर आप लंबे समय से कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में आप योग की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिससे कब्ज की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कब्ज की समस्या को दूर करने वाले योगासन कौन से हैं?

मयूरासन कब्ज से दिलाए आराम - ( Mayurasana or Peacock Pose)

मयूरासन एक ऐसा योग है, जिसकी मदद से मानसिक तनाव की समस्या को कम किया जा सकता है। यह आपके मन को शांत रखता है। नियमित रूप से इस योगासन के अभ्यास से आप कब्ज की परेशानी को कम कर सकते हैं। यह पाचन क्रिया को ठीक करता है, जिससे गैस, अपच, खट्टी डकार जैसी समस्याओं से आराम मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह योग डायबिटीज मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। 

कब्ज के लिए अर्धमत्येंद्रासन है फायदेमंद

अर्ध मत्स्येन्द्रासन योगासन का अभ्यास रोजाना करने से आपकी नाड़ियां उत्तेजित होती हैंं। यह ग्रंथियों को सुदृढ़ बनाने में मददगार होती है, जिससे इसके कार्यों में सुधार किया जाता है। नियमित रूप से इस योग के अभ्यास से आप कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को कम कर सकते हैं। 

हलासन कब्ज की समस्या को कर सकता है कम - Halasana 

नियमित रूप से हलासन योगके अभ्यास से आपकी पाचन क्रियाएं बेहतर हो सकती है। यह मुख्य रूप से गैस और कब्ज की परेशानी को कम कर सकता है, जिससे मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। 

पवनमुक्तासन योग कब्ज की परेशानी करे कम - Pavanmuktasana 

कुछ रिसर्च में यह बताया गया है कि अगर आप रोजाना पवनमुक्तासन का अभ्यास करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र को बेहतर किया जा सकता है। इससे भोजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे गैस और कब्ज की समस्याओं से आराम मिल सकता है। 

बद्ध कोणासन योग पाचन क्रिया को करे बेहतर - Baddha Konasana (Butterfly Pose)

इस आसन को करने से तनाव कम होता है, जो गैस को बाहर निकालने में असदार है। साथ ही यह पेट की जकड़न, पेट फूलने की परेशानी को दूर करता है। इसमें आलती-पालती मारकर बैठा जाता है, जिससे आपकी जांघों को भी रिलैक्स फील होता है। 

कब्ज की समस्याओं को दूर करने में योगासन काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source