गर्दन की मोटी-मोटी चर्बी को इन 5 योगासन से करें कम, खूबसूरती में लगेगा चार-चांद

Exercise for Double Chin : गर्दन की मोटी चर्बी को कम करने के लिए आप योगासन का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान से एक्सरसाइज के बारे में जो गर्दन की चर्बी को तेजी से घटा सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 22, 2023 10:51 AM IST

Exercise for Double Chin : गर्दन अगर मोटी और थुलथुली हो जाती है, तो चेहरे की खूबसूरती पर असर पड़ता है। इसलिए हर महिला चाहती है कि उसके गर्दन की चर्बी कम रहे, क्योंकि परफेक्ट जॉलाइन और चिन से चेहरा काफी ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आता है। लेकिन जमा फैट की वजह से आपका यह सपना अधूरा रह सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी गर्दन पतली और जॉलाइन परफेक्ट हो, तो इसके लिए आप कुछ एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसे कुछ खास योगासन के बारे में बताएंगे, जिससे जॉलाइन परफेक्ट नजर आए। आइए जानते हैं गर्दन पर जमा फैट को कम करने के लिए कौन से एक्सरसाइज करें?

भुजंगासन से घटाएं गर्दन की चर्बी

गर्दन पर मौजूद अतिरिक्ट फैट को कम करने के लिए आप अपने रुटीन में भुजंगासन को शामिल कर सकते हैं। इस पोस्चर की मदद से गर्दन पर खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे गर्दन की लाइंस को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह फैट को घटाने में काफी हद तक मदद कर सकता है।

डबल चिन को कम करे लॉयन पॉज

डबल चिन और गर्दन पर जमा फैट को घटाने के लिए लॉयन पॉज का अभ्यास करें। इस योग में जीभ को पूरी तरह से बाहर निकाला जाता है, जिससे आपके गर्दन की मांसपेशियों पर खिंचाव होता है। साथ ही यह गर्दन की नसों में दबाव उत्पन्न करता है, जिससे फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।

कैमज पोज से गर्दन की थुलथुली चर्बी होगी कम

शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए यह योग काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके गर्दन को स्लिम करने में काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे बेली फैट को भी कम करने में मदद मिलती है। 

नेक रोल है गर्दन की चर्बी घटाने में फायदेमंद

नेक रोल यानी गर्दन को चारों ओर गोल घुमाने से गर्दन के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे डबल चिन और गर्दन के फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसे नियमित रूप से कम से कम 10 मिनट करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

नेक स्ट्रेच एक्सरसाइज से गर्दन की मोटी चर्बी होगी कम

पीठ के बल लेटकर इस एक्सरसाइज को किया जाता है, जिसमें गर्दन की स्ट्रेचिंग होती है। इससे गर्दन ऊंची रहती है। साथ ही गर्दन के आसापास की अतिरिक्त चर्बी को घटाया जा सकता है। अगर आप अपने गर्दन की मोटी चर्बी से परेशान हैं, तो इस योग का अभ्यास कर सकते हैं।

गर्दन की मोटी चर्बी को कम करने के लिए आप इन एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी गंभीर बीमारी की वजह से इस तरह की समस्या हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।