Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिए सर्दियों में मॉर्निंग वाक के दौरान स्कार्फ या कैप पहनना क्यों है जरूरी

सर्दियों में वॉक पर जाने से पहले एक बार इस पोस्ट को पढ़ लें!

जानिए सर्दियों में मॉर्निंग वाक के दौरान स्कार्फ या कैप पहनना क्यों है जरूरी

Written by Editorial Team |Published : December 4, 2017 9:44 AM IST

अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोग स्कार्फ या कैप पहनकर वॉक करते हैं। आपने कभी सोचा है कि वो इन चीजों का वॉक से क्या संबंध है? मैं भी वॉक के समय कभी कैप नहीं पहनता हूं लेकिन मैंने इस बारे में अपने योग टीचर से बात की, तो उन्होंने मुझे बताया कि सुबह जॉगिंग के समय कैप या स्कार्फ पहनना क्यों जरूरी है।

उन्होंने मुझे बताया कि सर्दियों में जॉगिंग के दौरान सिर को कवर करना बहुत जरूरी होता है। इसका कारण यह है कि सर्दियों के दौरान हाइपोथर्मिया का अधिक खतरा होता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जहां व्यक्ति के शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या 95 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर सकता है। सका मतलब यह है कि शरीर आपको गर्म रखने के लिए पर्याप्त गर्मी पैदा करने में सक्षम नहीं रहता है। यह डायबिटीज या हाइपरटेंशन से पीड़ितों के अलावा सामान्य लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

आपको बता दें कि शरीर की 20 से 60 फीसदी गर्मी सिर के जरिए खत्म होती है। जाहिर है गर्मी कम होने से आपका शरीर ठंडा हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि सिर कवर नहीं करके वाल्किंग करने से आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में गर्मी पैदा करने में सक्षम नहीं होगा। इसलिए बहुत ज्यादा मोटे कपड़े पहनने की बजाय कुछ पतले गर्म कपड़े पहनें।

Also Read

More News

अगर आप अपने सिर क कवर नहीं करते हैं, तो ध्यान रखें कि तेज हवाओं के विरुद्ध ना चलें। इससे आपको थकावट होती है और आपके दिल को ज्यादा ऑक्सीजन जरूरत पड़ती है जिससे आपको थकान और सांस लेने में परेशानी होती है। बहुत ज्यादा थकावट होने से आपको हार्ट अटैक का भी खतरा हो सकता है। ऐसा तब हो सकता है जब आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More