क्यों है पवित्र नदियों में डुबकी लगाने की परंपरा, इससे होते हैं ये 3 बड़े फायदे !

बेशक ठंडे पानी से नहाना आसाम काम नहीं है लेकिन इसके बाद जो आपके फायदे होते हैं, उन्हें जानने के बाद आप कड़ाके की ठंड में भी ठंडे पानी से ही नहाएंगे!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 6, 2018 4:47 PM IST

देश के कई धार्मिक स्थलों पर आपने भक्तों को घाट में डूबकी लगाते देखा होगा। आपने कभी सोचा है कि चाहे कड़ाके की ठंड हो या बारिश लोग ठंडे पानी में डुबकी क्यों लगाते हैं? आपको बता दें कि यह सिर्फ आस्था से ही नहीं जुड़ा है बल्कि ठंडे पानी से नहाने से आपके स्वास्थ्य को कई बड़े फायदे होते हैं। इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलती है और आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। चलिए जानते हैं ठंडे पानी में नहाने से और क्या-क्या फायदे होते हैं-

  •  नार्थ अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ठंडे पानी में डुबकी लगाने से फेफड़ों के कामकाज में सुधार होता है। जाहिर है डुबकी लगाते समय आपको अपनी सांस को रोकना पड़ता है और उसे धीरे-धीरे छोड़ना पड़ता है। ऐसा बार-बार करने से फेफड़ों के कामकाज में सुधार होता है
  • जर्नल मेडिकल हाइपोथीसस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ठंडे पानी में डुबकी लगाने से आपको अवसाद से राहत मिलती है। ठंडे पानी से अवसाद वाले केमिकल जैसे नोराड्रेनालिन (noradrenaline) और बीटा-एंडोर्फिन बाहर निकलते हैं और आप फ्रेश महसूस करते हैं।
  • ठंडे पानी में डुबकी लगाने से लसीका वाहिकाएं (lymph vessels) आपकी लसीका प्रणाली (lymphatic system) को शरीर में लसीका तरल पदार्थ (lymph fluids) पंप करने के लिए फाॅर्स करती हैं। यह तरल पदार्थ शरीर में किसी भी तरह के फॉरेन ऑब्जेक्ट (शरीर में ऐसी कोई चीज जिसका शरीर से कोई लेना देना नहीं है) पर हमला करने के लिए वाइट ब्लड सेल्स के सक्रिय करता है। एक अध्ययन के अनुसार, ठंडे पानी से नहाने से लसीका प्रणाली और इम्यून सिस्टम को उत्तेजित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इन्फेक्शन से लड़ने वाली सेल्स के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

Read this in English.

अनुवादक – Sadhana Tiwari.

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.