चौंका देंगे उल्टा वॉक करने के स्वास्थ्य लाभ, बैक पेन और एंग्जाइटी जैसी समस्याएं होंगी छूमंतर

क्या आप जानते हैं कि उल्टा चलने या फिर पीछे की ओर चलने के क्या लाभ हैं? आपको बता दें कि पीछे की तरफ चलने से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उल्टा चलने के 5 ऐसे लाभ बता रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप शायद चौंक जाएंगे। क्योंकि जब आप पीछे की तरह चलते हैं तो ये बेस्ट कार्डियो वर्कआउट माना जाता है, जो आपके माइंड और बॉडी को रिलैक्स करता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 9, 2020 1:51 PM IST

यदि आप कोई ऐसी आसान एक्सरसाइज या वर्कआउट ढूंढ रहे हैं जिसे करना भी आसान हो और उसका लाभ भी जबरदस्त हो तो आपके अपने लाइफस्टाइल में वॉकिंग को एड करना चाहिए। वॉक करना एक ऐसी फिजिकल एक्टीविटी है जिसे करने में मेहनत तो कम लगती है लेकिन लाभ बहुत जबरदस्त होता है। ये तो आप भी जानते होंगे कि नियमित रूप से वॉकिंग करने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट हेल्थ, किडनी हेल्थ और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां काफी हद तक नियंत्रित रह सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उल्टा चलने या फिर पीछे की ओर चलने के क्या लाभ हैं? आपको बता दें कि पीछे की तरफ चलने से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उल्टा चलने के 5 ऐसे लाभ बता रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप शायद चौंक जाएंगे। क्योंकि जब आप पीछे की तरह चलते हैं तो ये बेस्ट कार्डियो वर्कआउट माना जाता है, जो आपके माइंड और बॉडी को रिलैक्स करता है।

walking meditation

घुटनों का दर्द होता है दूर

उल्टा चलने से घुटनों का दर्द भी कम होता है। जब आप पीछे की ओर चलते हैं तो इससे घुटनों का तनाव कम होता है, जिससे दर्द और घुटनों की सूजन से राहत मिलती है। पत्रिका बीएमसी मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर ने एक अध्ययन प्रकाशित किया जो बताता है कि रिवर्स वॉकिंग घुटने के पुनर्वास को बढ़ावा देती है। जिन लोगों को घुटने की समस्या होती है उन्हें इसके लिए पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

पैर होते हैं मजबूत

हमारे पैरों के दोनों तरफ मांसपेशियां होती हैं, आगे की तरफ भी और पीछे की तरफ भी। जब आप सीधे दिशा यानि कि मुख की ओर वॉक करते हैं तो केवल आगे की मांसपेशियों का व्यायाम होता है। पीछे की मसल्स ऐसे ही रह जाती हैं। लेकिन जब हम पीछे की ओर चलते हैं तो पैरों की उल्टी तरह वाली मांसपेशियां भी दुरुस्त होती हैं, जिससे पैर की ताकत बढ़ती है और पैरों को मजबूती मिलती है।

walk-benefits

मानसिक स्वास्थ्य होता है बेहतर

उल्टा चलने से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। जब आप उल्टा चलते हैं तो इससे आपके शरीर को अपने समन्वय को बनाए रखने के लिए चुनौती मिलती है। ऐसी स्थिति में आपका माइंड आपको संभलकर चलने की सलाह देता है। जिससे आपको एंग्जाइटी सही होने के साथ ही कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source