
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : June 16, 2022 11:03 AM IST
दीवार से पैर चिपका कर लेटना कई बार हम में से ज्यादातर लोग (putting legs on the wall benefits) मस्ती में करते हैं। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि ये असल में यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, ये एक सचेत अभ्यास है जो आपको तनाव दूर करने और लचीलेपन में सुधार करने में मदद करता है। इसे लेग्स-अप-द-वॉल पोज़ को विपरीत करणी के रूप में भी जाना जाता है, जो कि सिर या गर्दन पर दबाव डाले बिना शरीर को उलट देता है। यह मुद्रा तनाव और चिंता को कम करने को करता है और शरीर के कई अंगों के काम काज को सही करता है। साथ ही ये शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलवाने में भी मददगार है। जैसे कि
कमजोर पाचन तंत्र की समस्या से आज कल बहुत से लोग परेशान हैं। दरअसल, जब आपका पाचन तंत्र कमजोर होता है तो शरीर सही से खाना नहीं पचा पाता है और इससे ब्लॉटिंग, कब्ज, सीने में जलन और अन्य दूसरी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही ये वजन बढ़ने का भी कारण बनता है। इन तमाम स्थितियों से बचने में रोजाना 20 मिनट दीवार से पैर चिपका कर लेटना (putting your legs up on the wall for 20 minutes) फायदेमंद हो सकता है। जब आप लेटते हैं और अपने पैरों को दीवार पर रखते हैं, तो आप अपने ब्लड सर्कुलेशन को उलट रहे होते हैं। इससे आपके पेट पर दबाव पड़ता है और इससे आपका पाचन तंत्र तेज हो जाता है और पेट की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
जब आप दीवार से पैर चिपका कर लेटते हैं तो यह आपके खराब ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करता है। इससे आपके पैर की सूजन कम होने लगती है। दरअसल, जब आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है तो शरीर में सूजन और रह-रह कर झुनझुनी होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। इस स्थिति में अपने पैरों को ऊपर रखने से आपके रक्त को पूलिंग और आपके पैरों में रहने से रोकने में मदद मिलती है। साथ ही इसे करने से ब्लड क्लॉटिंग का खतरा कम हो जाता है।
हाई बीपी की समस्या में पैरों को दीवार से लगा कर सोना फायदेमंद होता है। दरअसल, जब हम हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे होते हैं तो ऐसे में हमारे ब्लड वेसेल्स को आराम में आने की जरूरत होती है जिसमें कि ये तरीका बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, इसे करते समय पैर 90 डिग्री की कोण पर ऊपर उठे हुए होते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हाई बीपी की समस्या दूर होती है और आपके निचले शरीर और पैरों से किसी भी तरह की थकान दूर होती है।
जब आप दीवार से पैर चिपका कर लेटते हैं तो ये पैरों और तलवों के दर्द और बेचैनी को दूर करता है। दरअसल, पैरों और तलवों के दर्द और बेचैनी की समस्या अक्सर खराब ब्लड सर्कुलेशन और डायबिटीज के कारण होती है। ऐसे में इस तरह से सोना पैरों को आराम देता है और ब्डल सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जिससे पैरों और तलवों के दर्द और बेचैनी दूर होती है।
सोने का यह तरीका असल में एक प्रकार का उलटा मुद्रा है जो दिमाग को शांत करने में मदद करता है। यह आपके तंत्रिका तंत्र की मदद करता है और आपकी गर्दन और सिर पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालता है। इससे आपके शरीर को आराम मिलता है और तनाव दूर होता है। साथ ही इससे माइंड रिलेक्स होता है जिससे आपको एंग्जायटी, नींद ना आने की समस्या जैसी नींद की बीमारी से बचाव होता है।